थैंक गॉड फिल्म में भगवान चित्रगुप्त पर गलत चित्रण कर पहुंचाई ठेस
कायस्थ महासभा ने देहरादून मे कराया फिल्म की टीम पर मुकदमा
मुकेश वर्मा
देहरादून। थैंक गॉड फिल्म मे भगवान चित्रगुप्त का गलत चित्रण कर अपमान किया गया है। जिसको लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा आहत हैं जिसको लेकर एक प्रतिनिधि मण्डल एसएसपी देहरादून से मिला और अपनी भावनाओं से अवगत कराते हुए फिल्म की पूरी टीम के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत की है। जिसपर एसएसपी ने तहरीर के आधार पर सम्बंधित थाने में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये है।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का एक प्रतिनिधि मण्डल फिल्म थैंक गॉड के प्रोमो में भगवान चित्रगुप्त जी के अपमान किए जाने को लेकर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर से मिला। प्रतिनिधि मण्डल नें तहरीर देते हुए कहा कि फिल्म थैंक गॉड में जिस तरिके से हिंदू समाज के अराध्य श्री चित्रगुप्त भगवान जी का प्रोमो में घोर अपमान किया गया है। उसको लेकर उनकी भावनाए आहत है। फिल्म के अभिनेता अजय देवगन द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी को अपमानित किया गया तथा उनका अश्लील चित्रण किया गया है। जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई है।
तहरीर में कायस्थ महासभा ने फिल्म के मुख्य कलाकार अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री रकुल प्रीत के साथ-साथ फिल्म के निर्देशक इंदर कुमार, प्रोडेक्शन कंपनी टी-सीरीज तथा फिल्म के निर्माता आनंद पंडित, भूषण कुमार, अशोक ठकेरिया, कृष्ण कुमार तथा सुनील खेत्रपाल के खिलाफ भारतीय दण्ड विधान की धारा 120बी, 153क, 294, 295क, तथा 298 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम केे तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की गयी है। जिसपर एसएसपी ने तहरीर के आधार पर सम्बंधित थाने में फिल्म की पूरी टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये है।
प्रतिनिधि मण्डल में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव , प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक मोहन श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सरन, प्रदेश महासचिव सर्वेश माथुर , प्रदेश कोषाध्यक्ष हितेंद्र सक्सेना , प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता विक्रम श्रीवास्तव , प्रदेश महिला अध्यक्ष अनिता सक्सेना , ज़िला अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव , महासचिव अभय श्रीवास्तव , राजकुमार , सचिन कुमार सहित कई लोग शामिल रहे।
