तीन तमंचे, छः जिंदा कारतूस, एक चाकू, नगदी व बाइक बरामद
बदमाशो ने तमंचे व चाकू की नोक पर दोनों भाईयों को लूटा
लूट का मास्टर मांइड लालढांग का कब्बाड़ी निकाला
मांस्टर मांइड समेत चारों बदमाशों पर हैं कई मुकदमें दर्ज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस ने कब्बाड़ी कारोबारी लूट का पर्दाफाश करते हुए दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे और छह जिंदा कारतूस, एक चाकू, लूटी बाइक, लूट की हजारों की नगदी बरामद की है। लूट का मांस्टर माइंड लालढांग का कब्बाड़ी निकला, जोकि पीडित की पूरी जानकारी रखता था। जिसने अपने तीन अन्य साथियांे के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लूट की वारदात का खुलासा नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार ने मंगलवार को सीसीआर टॉवर के सभागार में पत्रकारांे से वार्ता के दौरान साक्षा की। उन्होंने बताया कि कब्बाड़ी कारोबारी मोबिन पुत्र नसीम निवासी जाफ्रतागंज नजीबाबाद बिजनौर यूपी हाल ग्राम कटेबड़ लालढांग श्यामपुर हरिद्वार ने 9 अगस्त को श्यामपुर थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसको व उसके भाई राजा का फोन कर कब्बाड़ खरीदने के बहाने अन्दर पीली गांव के जंगल में बुला कर चार लोगों ने तमंचे व चाकू की नोक उनके साथ मारपीट कर बाइक और 10-12 हजार की नगदी लूट कर फरार हो गये।
पुलिस ने पीडित की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए करीब 100 लोगों से पूछताछ के साथ-साथ घटना के वक्त क्षेत्र में एक्टिव मोबाइलों की लोकेशन को भी खंगाला गया। लेकिन एक संदिग्ध मोबाइल नम्बर मिला, लेकिन वह एक टाईम ही रन हुआ था। जिसकी जानकारी निकाली गयी, तो नम्बर फर्जी आईडी से लिया गया मिला।
उन्होंने बताया कि पुलिस बदमाशों की टोह लेते हुए मुखबिरों को भी अलर्ट किया गया था। इसी दौरान 15 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि जिन बदमाशों ने कब्बाडी कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया, वह लूट के इरादे से श्यामपुर क्षेत्र से होते हुए हरिद्वार आ रहे थे। पुलिस ने सूचना पर बताये गये मार्ग पर मोर्चा सम्भालते हुए दो बाइकों पर सवार दो संदिग्धंों को दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस को दो तमंचे 315 बोर और एक 12 बोर, 6 जिंदा कारतूस, एक चाकू और 6 हजार की लूटी गयी नगदी और बरामद बाइकों में एक लूटी गयी बाइक को बरामद की।
पुलिस आरोपियों को लेकर श्यामपुर थाने पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम परवेज पुत्र अय्यूब निवासी नेपाली बस्ती लालढांग हरिद्वार, सारिक पुत्र याकूब निवासी मौ. ठठेरावाला साहनपुर नजीबाबाद बिजनौर, हर्ष चौधरी पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम रसूलपुरा आवाड़ा हल्दौर बिजनौर और आशुतोष चौहान पुत्र नरपाल सिंह निवासी ग्राम उभनवाला नजीबाबाद बिजनौर यूपी बताया है।
एसपी सिटी ने बताया कि लूट का मास्टर माइंड लालढांग का कब्बाड़ी परवेज निकला, जोकि मोबिन की पूरी जानकारी रखता था। जिसने अपने साथियों को तैयार कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। परवेज व सारिक पर चार-चार और हर्ष चौधरी व आशुतोष चौहान पर दो-दो मुकदमें अलग-अलग थानों में दर्ज है। पुलिस ने बदमाशों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
