हरिद्वार (मुकेश वर्मा)। ग्राहक बनकर ज्वेलर्स शोरूम में पहुंचे दम्पत्ति ने सोने की चेन देखने के बहाने दुकानदार को बातो में उलझा कर एक सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। चेन पसंद न होने की बात बोल कर चल दिये। जब दुकानदार ने समान चेक किया तो एक सोने की चेन नदारत मिली। सीसीटीवी कमरे चेक किये तो मामला सामने गया। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर अज्ञात दम्पत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि नीरज मित्तल पुत्र स्वर्गीय नरेश निवासी गुप्ता ज्वेलर्स रेलवे रोड ज्वालापुर हरिद्वार ने तहरीर देकर शिकायत की हैं कि उसके शोरूम पर शुक्रवार को एक दम्पत्ति सोने की चेन खरीदने के बहाने पहुंचा और सोने की चेन दिखाने को बोला। दम्पत्ति को कई सोने की चेन दिखाई, इसी दौरान दम्पत्ति ने बातो में उलझा कर चलाकी से एक सोने की चेन उड़ा ली, इस बात का दम्पत्ति ने उनको अहसास नही होने दिया।
दम्पत्ति चेन पसंद ना होने की बात बोल कर चला गया। दम्पत्ति के जाने के बाद समान चेक किया तो एक सोने की चेन कम थी। जब सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो कैमरे में महिला चेन चोरी करते नजर आ रही हैं। उन्होंने दम्पत्ति की काफी तलाश की मगर कोई सुराग नही मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात दम्पत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।
