हरिद्वार कोर्ट में दो सप्ताह के लिए कामकाज बंद
लीना बनौधा
हरिद्वार। दो दिन पूर्व राज्य अतिथि गृह में ठहरे चार जनपदों के जजों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने एक जज को होम आइसोलेशन और तीन जजों को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद हरिद्वार जनपद कोर्ट में दो सप्ताह के लिए कामकाज रोक दिए गया हैं। कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी होने पर हाईकोर्ट के निर्देश पर कोर्ट को सैनिटाइजर किया जाएगा।
बताते चले कि रविवार को हरिद्वार स्थित अटल बिहारी वाजपेई अतिथि गृह में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के चार जज ठहरे थे, जिनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार जनपद के जज शामिल थे। उत्तरकाशी जनपद के जज की तबीयत बिगड़ने पर कोविड-19 टेस्ट कराया गया पाॅजिटिव रिपोर्ट आने पर अतिथि गृह में उनके साथ रुके अन्य जनपदों के जजों की भी कोविड-19 जांच करवाई तो सभी पाॅजिटिव रिपोर्ट पायी गयी।
अतिथि गृह में ठहरे जजों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी स्वास्थ्य विभाग जांच करवा रहा है। प्रदेश में पाॅजिटिव मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है, हरिद्वार व देहरादून जनपद में इनकी संख्या प्रदेश के अन्य जनपदों से कहीं ज्यादा है। हाई कोर्ट नैनीताल ने कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरिद्वार जनपद कोर्ट को दिशा निर्देश दिए थे। जिला कोर्ट में मंगलवार को हुई आवश्यक बैठक के बाद कोर्ट में दो सप्ताह के लिए कामकाज रोक दिए गया हैं। कोर्ट को और अध्विक्ताओं के चेंबरों को सैनिटाइजर करवाया जाएगा।
