मोतीचूर जंगल से 01 स्कूटी समेत 12 बाइके बरामद
तीन पर कई मुकदमें, चोरी व लूट में जा चुके जेल
कोतवाली नगर पुलिस को गश्त के दौरान मिली सफलता
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अन्तर्राज्यीय दो पहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही से पुलिस ने चोरी के 12 दो पहिया वाहन बरामद किये है। जिनकें 11 बाइके व एक स्कूटी शामिल है। दबोचे गये तीन आरोपियों पर कई मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज है, जोकि वाहन चोरी व लूट के मामले में जेल जा चुके है और दो ग्रेजुएट है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान खड़खड़ी क्षेत्र में दो बाइकों पर सवार चार संदिग्धों को रोका गया। लेकिन संदिग्ध बाइक सवार पुलिस के सकेंत को नजर अदांज कर भागने की कौशिश करने लगे। जिनपर पुलिस को उनपर शक होने पर उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिनसे बाइकों के कागजात दिखाने को बोला गया। लेकिन बाइक सवार कोई कागजात नहीं दिखा सके और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगे। पुलिस बाइक सवार चारों संदिग्धों को लेकर कोतवाली पहुंची।
पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने अपना नाम आलोक पुत्र अविनाश निवासी ग्राम औरंगाबाद थाना मकलगंज जिला लखीमपुर खीरी यूपी हाल निवासी कृपाल आश्रम रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार, संदीप पुत्र रुहला निवासी ग्राम हराठी जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर यूपी, इमरान पुत्र रियासत निवासी ग्राम सुल्तानपुर दोस्त थाना डिलारी मुरादाबाद यूपी हाल ब्रहा्रपुरी सिडकुल हरिद्वार और कुर्बान पुत्र अलीहसन निवासी महौल्ला गुलाम औलिया थाना गंगोह जिला सहारनपुर यूपी बताते हुए जानकारी दी कि उनके पास बाइक चोरी की है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा कि उनके द्वारा कोतवाली हरिद्वार, रानीपुर, थाना लक्ष्मण झूला, कोतवाली ऋषिकेश, कोतवाली रूडकी आदि क्षेत्रों से कई दो पाहिया वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से मोतीचूर के जंगल में छुपा कर रखी गयी 09 मोटर साईकिलें व 01 स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के कुल 12 दो पहिया वाहनों को बरामद किये है। जिनकी बाजार में कीमत करीब 10 लाख आंकी जा रही है।
कोतवाल ने बताया कि दबोचे गये आरोपियों में अलोक तिवारी बीए और इमरान बीए व आईटीआई पास है। आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगालने पर अलोक तिवारी पर 06 मुकदमें, कुर्बान पर 04 मुकदमें और इमरान पर 02 मुकदमें वाहन चोरी और लूट के विभिन्न थानांे में दर्ज है, जोकि कई बार जेल जा चुके है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराआंे में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
