एमएनए ने हेराफेरी की बात कबूली, तीन पर कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू
एसएनए जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुटे, गुरूवार सौपेगें रिपोर्ट
टैक्स रसीदों में ओवर राइटिंग मामला जांच में सामने आया
दो कर्मियों से करीब 06 लाख रिकवरी की बात सामने आई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के कर विभाग में लाखों रुपए के टैक्स मंे हेराफेरी का मामले में बड़ा खुलासा हुआ हैं कि दो कर्मचारियों द्वारा टैक्स के पैसों में भारी हेराफेरी की गयी है। जबकि एक महिला लिपिक पर भी लापरवाही बरतने का आरोपी पाते हुए उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। एमएनए के मुताबिक महिला समेत तीन कर्मियों के निलम्बन तय है। एसएनए जांच रिपोर्ट को अन्तिम रूप दे रहे है। जोकि कल तक जांच रिपोर्ट को उनको सौप देगें। जिसके बाद आरोपी कर्मियों पर कार्रवाही की जाएगी। वहीं एसएनए के मुताबिक दो कर्मियों से टैक्स हेराफेरी मामले में करीब 06 लाख रूपये की रिकवरी की गई है।
बताते चले कि नगर निगम कर विभाग में बड़े गडबड़ झाले का मामला प्रकाश मंे आया था। इस गडबड़ झाले में कर विभाग में तैनात दो कर्मियों पर गम्भीर आरोप लग रहे थे। मामला प्रकाश में आते ही नगर निगम अधिकारियों व कर्मियों में हड़कम्प मच गया है। नगर आयुक्त दयानंद सस्वती ने पूरे मामलेे की जांच सहायक नगर आयुक्त श्याम सुन्दर प्रसाद को सौप कर बुधवार शाम तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिये थे। सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने कर विभाग में कर संग्रह का कार्य करने वाले दो कर्मचारी है। जिनपर टैक्स की रसीदों में हेराफेरी कर लाखों रुपए का गबन का आरोप है की जांच शुरू कर दी थी।
लेकिन सहायक नगर आयुक्त द्वारा बुधवार को जांच रिपोर्ट पेश करना था, लेकिन जांच लम्बी चलने के कारण जांच बुधवार को नहीं सौप सकें। एसएनए द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट कल यानि गुरूवार को नगर आयुक्त को सौपने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा हैं कि एसएनए की जांच में महिला लिपिक समेत तीन कर्मी लपेटे में आये है। दो कर्मियों द्वारा टैक्स रसीदों में हेराफेरी कर लाखों हड़पे थे, लेकिन महिला लिपिक को मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उसपर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने माना हैं कि कर विभाग में टैक्स रसीदों में लाखों की हेराफेरी की गयी है। जिसमें तीन कर्मियों के खिलाफ निलम्बन की कार्रवाई निश्चित की जाएगी। लेकिन सहायक नगर आयुक्त श्याम सुन्दर प्रसाद को सौपी गई रिपोर्ट अभी तक उनको प्राप्त नहीं हुई है। सम्भवता उनके द्वारा रिपोर्ट गुरूवार को उन्हें सौपी जाएगी। लेकिन एसएनए ने अपनी जांच में लाखों की फेरीफेरी पकड़ी है।
सहायक नगर आयुक्त श्याम सुन्दर प्रसाद ने बताया कि जांच के दौरान टैक्स रसीदों में हेराफेरी करते हुए लाखों गबन किये गये है। जिनमें सीधे तौर पर दो कर्मियों ने गडबड झाले को अंजाम दिया है। दोनों कर्मियों से करीब 06 लाख की रिकवरी भी की गई है। लेकिन तीसरी महिला कर्मी पर लारवाही का आरोप है। टैक्स हेराफेरी मामले की जांच रिपोर्ट आज शाम तक नगर आयुक्त को पेश करनी थी, लेकिन जांच लम्बी चलने के कारण समय पर रिपोर्ट पेश नहीं की जा सकी। जांच रिपोर्ट को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। जिसको कल यानि गुरूवार को नगर आयुक्त को सौप दिया जाएगा। जिसके बाद आरोपी कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई निश्चित है।
