हरीश रावत युवा नेता के घर पहुंचकर मनाने में हुए कामयाब
चुनाव में सक्रिय होने पर भाजपा, आप व बसपा में बैचेनी बढी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत टिकट वितरण को लेकर नाराज युवा नेता राजीव चौधरी को मनाने मे कामयाब हो गये। पूर्व मुख्यमंत्री ने राजीव के आवास पर पहुंचकर उनकी नाराजगी को दूर कर ग्रामीण विधानसभा सीट चुनाव की अहम जिम्मेदारी सौपी है। जिसके बाद युवा नेता अपनी पूरी ताकत के साथ हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत को जीताने के लिए अपनी कमर कस ली है।
जिसके बाद राजीव चौधरी ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में दौरा करते हुए वहां के युवाओं को चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत को जिताने के लिए रणनीति तैयार कर चुनाव प्रचार करते हुए डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। ग्रामीण विधान सभा सीट पर राजीव चौधरी के चुनाव सक्रिय जो जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद समेत आप और बसपा की मुश्किले बढ गयी है। युवा कांग्रेसी नेता राजीव चौधरी ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस से टिकट मांगा गया था। लेकिन उनको टिकट न मिलने पर नाराज होकर उन्होंने कार्यकारी जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन पार्टी ने उनक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था।
राजनीतिक जानकारों का कहना हैं कि भले ही कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को टिकट देकर ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार दिया है। लेकिन ग्रामीण विधानसभा सीट पर कांग्रेस के पास युवा टीम न होने से कही न कही थोडी मुश्किले सामने आ रही थी। लेकिन अब युवा नेता राजीव चौधरी के सक्रिय हो जाने पर कांग्रेस प्रत्याशी की मुश्किले अब कम हुई हैं। युवा नेता राजीव ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में अपना दम खम रखते है। और कई कार्य कराये हैं जिनका प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र में है। जिसका लाभ कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत को जरूर मिलेगा। कांग्रेस की सीधी टक्कर भाजपा प्रत्याशी से देखी जा रही है।
लेकिन आप और बसपा प्रत्याशी भी चुनावी रण में अपना पूरा दखल रखे हुए है। सभी पार्टी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे भले ही कर रहे हो, मगर चुनावी रण के हालतों से जिस तरीके से उनको जुझना पड रहा है। उसको देखकर उनकी भी हवाई उड़ी हुई हैं अब तक चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी अपनी जीत जितनी आसान समझ रहे थे, उनको समझ आ रहा हैं कि इतनी आसान नहीं है।
अब शांत बैठे कांग्रेस के युवा नेता राजीव चौधरी के एकाएक सक्रिय हो जाने से ग्रामीण विधानसभा का चुनाव अब दिलचस्प हो चला है। जिन्होंने मंगलवार को ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर अपनी युवाओं की टीम को चुनावी रण में उतार दी है। युवा नेता राजीव चौधरी के चुनावी रण में सक्रिय हो जाने पर भाजपा, आप और बसपा प्रत्याशियों में बैचेनी बढा दी है।
