उत्तराखंड सरकार नेम प्लेट लगी कार का कर रहे थे इस्तेमाल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एसटीएफ व श्यामपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से सूचना पर चैकिंग के दौरान उत्तराखंड सरकार की नेम प्लेट लगी कार से तीन तस्करों को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत दस लाख बतायी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
श्यामपुर थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि एसटीएफ टीम उप निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली की बरेली से भारी मात्रा में स्मैक उत्तराखण्ड सरकार नेम प्लेट लगी कार से हरिद्वार लायी जा रही हैं। इसी सूचना पर संयुक्त टीम ने चण्डी चौकी के समीप चैचैकिंग अभियान चलाया गया। चंडी घाट पुल के पास आने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही थी इसी बीच देहरादून नंबर की कार पर उत्तराखंड सरकार की नेम प्लेट लगी कार को रोका गया। कार सवार तीन लोग से पूछताछ की गई। जिन्होंने कार के बारे में बताया कि किसी से मांग कर लेकर आए हैं यह बात सुन पुलिस टीम सक्रिय हो गई और उनकी तलाशी लेने पर टीम ने उनके पासे कुल 95 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसकी कीमत बाजार में करीब दस लाख बतायी जा रही है।
टीम आरोपियों को लेकर थाने पहुंची, जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम आलम पुत्र समीर निवासी रायपुर भगवानपुर हरिद्वार, हारून पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला किला मंगलौर हरिद्वार और अमजद पुत्र शमशेर निवासी मोहल्ला जवाई खेड़ा पिरान कलियर हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया वह स्मैक बेचने के लिए बरेली से लेकर आ रहे थे और पकडे गये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ व थाना श्यामपुर के उप निरीक्षक नवीन पुरोहित के अलावा कांस्टेबल बाबू खान, अनूप नेगी व राजगीर शामिल रहें।
