तस्कर सप्लाई के लिए ऋषिकेश ले जा रहा था शराब
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नशे के कारोबारियों के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर जनपद में चलाये जा रहे अभियान के दौरान श्यामपुर पुलिस ने क्षेत्र से गश्त के दौरान बाइक सवार एक शराब तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। तस्कर शराब को ऋषिकेश सप्लाई के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
श्यामपुर एसओ अनिल चौेहान ने बताया कि एसएसपी के निर्देशानुसार पुलिस क्षेत्र में नशे कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है। इसी दौरान पुलिस ने मंगलवार को लाहडपुर बाॅर्डर से बाइक सवार एक शराब तस्कर को गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने प्लास्टिक कैन में भरी 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस शराब तस्कर को पकड कर थाने लेकर पहुंची। जहां पूछताछ के दौरान शराब तस्कर ने अपना नाम सुखविंदर पुत्र गुरदीप निवासी गांव मधपुरी बढापुर बिजनौर यूपी बताते हुए खुलासा किया कि वह कच्ची शराब बनाते है और सप्लाई करते है। कच्ची शराब को वह सप्लाई के लिए ऋषिकेश ले जा रहा था, इसी दौरान पकडा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
