04 फरवरी को होगा जिला अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन
मुख्य बिन्दु बीमारी की रोकथाम, पहचान और उपचार का होगा
गोष्ठी में वरिष्ठ कैंसर चिकित्सक होगें शामिल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला अस्पताल में 04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर विभिन्न कैंसर से सम्बंधित गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोगों को कैंसर के सम्बंध में जागरूक किया जाएगा और उनको कैंसर की बीमारी के रोकथाम, पहचान और उपचार के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारी से वरिष्ठ कैंसर चिकित्सक द्वारा अवगत कराया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला अस्पताल के पीएमएस डाॅ. सीपी त्रिपाठी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस गोष्ठी के माध्यम से मरीजों को कैंसर से पीडित होने पर उनको किन-किन परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता है। जिनको कैंसर के उपचार के सम्बंध में कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाती और उनके लोगों के कहने पर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जिस तेजी से कैंसर मरीजों की संख्या बढती देखी जा रही है। उनको सही जानकारी ना मिलने पर उनकी परेशानियों को ओर बढा देती है।
उन्होंने बताया कि उनका प्रयास हैं कि गोष्ठी के माध्यम से कैंसर से पीडित मरीजों को सही जानकारी उन तक पहुंचे। इसके लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि कैंसर से पीडित लोगों को इस महत्वपूर्ण जानकारी को उन तक पहुंचाने के लिए एक माध्यम बनेें। जिला अस्पताल के सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों को गोष्ठी में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। ताकि उनके माध्यम से कैंसर से सम्बंधित जानकारी कैंसर से पीडित मरीजों तक पहुंचे।
डाॅ. त्रिपाठी ने बताया कि इस गोष्ठी के माध्यम से मुंह, स्तन और ग्रीव कैंसर की रोकथाम, पहचान और उपचार के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। इस गोष्ठी में वरिष्ठ कैंसर चिकित्सक शामिल होगे, जोकि केंसर के सम्बंध में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी देगें। गोष्ठी का समय दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक रखा गया है।
