आरोपियों ने कोविड संक्रमण काल का उठाया था लाभ
सात आरोपियो पर कराया गया था रानीपुर में मुकदमा
पुलिस अन्य आरोपियों गिरफ्रतारी के प्रयास में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। व्यापारी के रिश्तेदार के आवासीय प्लाट को धोखाधड़ी कर षड़यंत्र के तहत कूट रचित दस्तावेजों के जरिये खुर्दबुर्द करने वाले एक आरोपी को रानीपुर पुलिस ने लम्बी जांच के बाद गिरफतार कर लिया। व्यापारी ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एक गिरफतारी के बाद अब छः ओर आरोपियों की पुलिस कभी भी गरफतारी कर सकती है। पुलिस ने दबोचे गये आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शहर के व्यापारी अमित पंजवानी पुत्र स्व. नंद किशोर पंजवानी निवासी ऋषिकुल हरिद्वार ने 17 जून 2022 को तहरीर देतेे हुए सात लोगों पर धोखाधड़ी कर षड़यंत्र के तहत कूट रचित दस्तावेजों के जरिये आवासीय प्लाट को खुर्दबुद करने के सम्बंध में सात लोगों को नामजद किया था। व्यापारी ने तहरीर में कहा था कि उसकी मौसी श्रीमती नीलम हार्से शहदादपुरी और मौसा हार्साे के. शहदादपुरी पुत्र केशव शहदादपुरी निवासी सिद्दहाचंल पोखरन रोेड़ ठाणेे मुम्बई ने वर्ष 2005 में एक आवासी प्लाट टिहरी विस्थापित काॅलोनी रानीपुर में खरीदा था।
जिन्होंने आवासीय प्लाट की चारों ओर चार दिवारी करायी गयी थी। उसके मौसी-मौसा ने आवासीय प्लाट की देखरेख के लिए उसकी माता जी श्रीमती दीपा पंजवानी के नाम पाॅवर आफ अटर्नी कर दी थी। आवासीय प्लाट की देखरेख उनके द्वारा की जा रही थी। लेकिन कोविड संक्रमण के दौरान 2-3 सालों तक वह प्लाट को देखने नहीं जा सके। जब वह अपनी माता जी के साथ 02 मई 22 को आवासीय प्लाट को देखने पहुंचे तो देखकर हैरान रह गये, उनके आवासीय प्लाट पर दो मकान खड़े नजर आये।
जिनमें रहने वाले व्यक्तियों प्रदीप कुमार पुत्र रामवरन और राजकुमार से अपने प्लाट पर मकान खड़ा करने का विरोध किया, तो उन्होंने बताया कि उनको यह प्लाट वर्ष 2019 में राशिद पुत्र नजीर निवासी ग्राम इब्राहिमपुर रानीपुर हरिद्वार, योगेश धीमान, रियासत अली और ओम प्रकाश ने एक महिला किशोरी पत्नी बैसाखू निवासी ग्राम सरोट टिहरी गढ़वाल हाल मौ. चन्द्रबनी पटेल नगर देहरादून से खरीदवाया है। जब उनके द्वारा मामले की खोजबीन की गयी तो पता चला कि उक्त लोगों ने धोखाधड़ी करते हुए षड़यंत्र के तहत कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उनके प्लाट को खुदबुर्द कर दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सातों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लम्बी जांच के बाद मामला सही पाया गया। जिसपर पुलिस ने एक आरोपी राशिद पुत्र नजीर निवासी ग्राम इब्राहिमपुर रानीपुर हरिद्वार को गिरफतार कर लिया। जिसको दर्ज मुकदमें निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफतारी के प्रयास शुरू कर दिये है। जिनकी गिरफतारी जल्द की जाएगी।
