पुलिस ने थाने में नेता की जमकर ली क्लास, पोस्ट करायी डिलिट
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अयोध्या मामले में एक हिन्दूवादी नेता को सोशल मीडिया पर भड़काउ पोस्ट डालनी मंहगी पड़ गयी। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने नेता को थाने बुलवा लिया। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने नेता जी थाने में जमकर क्लास लेते हुए पोस्ट डिलिट करा दी और भविष्य में ऐसी पोस्ट न डालने की चेतावनी देकर छोड दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या मसले को लेकर कनखल निवासी एक हिन्दूवादी नेता ने सोशल मीडिया पर भड़काउ पोस्ट डाल दी। जिसकी जानकारी लगते ही कनखल पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए नेता जी को कनखल थाने बुलवा लिया। बताया जा रहा हैं कि जहां पर पुलिस ने नेता जी की जमकर क्लास लेते हुए तत्काल पोस्ट को डिलिट कराया गया और भविष्य में भड़काउ पोस्ट न डालने की चेतावनी देकर छोड दिया। कनखल एसओ हरिओम राज चौहान के अनुसार अयोध्या मामले में सोशल मीडिया पर एक भड़काउफ पोस्ट क डालने की सूचना मिली। जिसको गम्भीरता से लेते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले एक हिन्दूवादी नेता को कनखल थाने में बुलवा लिया। जहां पर पुलिस ने नेता जी की जमकर क्लास लेते हुए पोस्ट को डिलिट कराया। और साथ ही भविष्य में ऐसी पोस्ट न डालने की नसीहत देकर छोड दिया।
