रिवाल्वर से कई फाॅयर करने का भी लगा आरोप, पुलिस जांच में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। महिला पीसीएस अधिकारी के भाईयों सहित दो अन्य पर दो भाईयों के साथ रिवाल्वर की नोक पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। पीडित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवालिकनगर रानीपुर हरिद्वार में किराये पर रह रहे दो भाईयों जैनेद्र कुमार व शैलेन्द्र पुत्रगण सूरज पाल सिंह ने महिला पीसीएस अधिकारी के भाईयों पर दो अन्य युवकों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर रिवाल्वर की नोक पर गाली गलौच करते हुए जमकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी हैं कि उक्त लोगों ने दोनों भाईयों को घर से बाहर खिंचकर सड़क पर दौड़ा-दौडा कर भी पीटा और रिवाल्वर से कई फाॅयर भी किये गये। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा हैं कि हंगामा होते देख लोगों की भीड मौके पर जमा हो गयी। जिन्होंने दोनों भाईयों को मारपीट करने वाले लोगों से बचाया। आरोप हैं कि महिला पीसीएस अधिकारी के भाईयों ने दोनों को जान से मारने की धमकी देकर चले गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि पीडितों के मामा भोला चौधरी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर दोनों भाईयों के साथ जमकर मारपीट करते हुए उनको बाहर खिंच लाकर पीटा गया। इतना ही नही पीसीएस के एक भाई ने रिवाल्वर से कई फाॅयर किये। मामा का दावा हैं कि अगर पुलिस पीसीएस अधिकारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाले तो घटना की सच्चाई खुद पे खुद सामने आ जाएगी। बताया जा रहा हैं कि पीडित जैनेन्द्र लाॅ की पढाई कर रहा हैं जबकि दूसरा भाई सिड़कुल में किसी फैक्ट्री में नौकरी करता है। पीडित जैनेद्र कुमार की ओर से आरोपियों के खिलाफ रानीपुर थाने में तहरीर दी गयी है। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार महिला पीसीएस अधिकारी के भाईयों पर मारपीट करने का आरोप दो भाईयों ने लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक प्रारम्भिक जांच में रिवाल्वर वाली बात प्रकाश में नहीं आयी है। जबकि पीडित द्वारा रिवाल्वर से फाॅयर करने की बात कही जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। यदि कोई ऐसा मामला पाया जाता हैं तो पुलिस कार्यवाही करेगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
