स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सको की लम्बित मांगों को माना
प्रांतीय सेवा संघ ने किया अपना विरोध स्थगित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की लम्बे समय से लम्बित 11 सूत्रीय मांगों को सरकार ने मान लिया है। जिसके बाद सेवा संघ द्वारा 29 अगस्त तक काली पट्टी बांध कर काम करने की अपनी घोषणा को स्थगित कर दिया है। जिसके सम्बंध में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. शशीकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों की मांगों को मान लिया हैं।
जिसके सम्बंध में प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य महानिदेशक और स्वास्थ्य निदेशक ने एक बैठक करते हुए स्वास्थ्य मंत्री द्वारा चिकित्सकों की मांगों को मान लिए जाने और 15 दिनों के भीतर चिकित्सकों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाही का भरोसा दिलाये जाने की जानकारी दी है। जिसके सम्बंध में स्वास्थ्य मंत्री की ओर से शासन को पत्र भेजा है। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों को ट्रांसफर एक्ट से अलग किये जाने और ट्रांसफर लिस्ट जारी करने का भरोसा दिलाया है। साथ ही सभी चिकित्सको को जोकि लम्बे समय से दुर्गम स्थानों में तैनात हैं उनको सुगम स्थलों में तैनाती दी जाएगी।
उन्हांेने बताया कि हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर चिकित्सकों के लिए पृथक से स्थानांतरण नीति बनाई जाएगी। जिसकेे लिए प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ प्रांतीय अध्यक्ष को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अपने साथ शिमला ले जाकर चिकित्सक स्थान्तांरण नीतियों का अध्ययन करने को कहा गया है। जिससे अति शीघ्र एक प्रभावी और पारदर्शी स्थानातंरण नीति बनाई जा सके। जनपद के सभी चिकित्सकों ने मांगों को मांगे जाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री जी का आभार जताया हैं।
