कमरे के बाहर ई रिक्शा खड़ी करने का किया था युवक ने विरोध
पीडित के पिता ने कराया कनखल थाने में चारों पर मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक युवक को कमरे के बाहर ई रिक्शा खड़ी करने का विरोध मंहगा पड़ गया। आरोप हैं कि ई रिक्शा मलिक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डण्डे व सरियों से लैस होकर घर में घुसकर युवक को जमकर कर पीटा। आरोप हैं कि युवक अपनी जान बचाने के लिए छत की ओर दौड़ा आरोपियों ने छत पर पहुंचकर पीटते हुए युवक को नीचे फैंकते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये।
घायल को आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा हैं कि घटना में युवक की दोनों टांगे टूट गयी है। पीडित के पिता की ओर से आरोपियों के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि भीम सिंह पुत्र स्व0 महाराज सिंह निवासी रामपुर रायघटी लक्सर हरिद्वार ने थाना कनखल में तहरीर देकर शिकायत की है कि उसको बेटा पारूल कुमार शीतला मां विहार कॉलोनी जमालपुर कनखल में विक्रम सिंह के यहां पर किराये पर रहकर परीक्षा की तैयारी करता है। इसी मकान में ई रिक्शा चालक ईश्वर पुत्र कलीराम, यशपाल पुत्र गिरवर निवासीगण देवलगढ़ मंडावर बिजनौर, सोनू पुत्र सुंदर निवासी महाराजपुर कला लक्सर हरिद्वार और एक अन्य भी किराये पर रहते है।
आरोप हैं कि उक्त लोग अपनी ई रिक्शा को पारूल के कमरे के आगे खड़ी करते आ आ रहे थे। जिसको कमरे में आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। उसके बेटे ने कई बार ई रिक्शा चालकों को टोका गया। लेकिन उक्त लोगों पर कोई असर नहीं हुआ। उक्त लोगों द्वारा 08 अगस्त को बेटे के कमरे के बाहर फिर ई रिक्शा खड़ी कर दी। इस बार भी विरोध करने पर उन लोगों ने उसके बेटे के साथ गाली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप हैं कि 09 अगस्त की शाम को ईश्वर, यशपाल, सोनू और एक अन्य व्यकित लाठी-डण्डे व सरिया लेकर शाम को उसके बेटे के कमरे में घुस गये और गाली गलोच करते हुए हमला बोल दिया। जिनसे बच कर अपनी जान बचाने के लिए उसका बेटा छत की ओर दौड़ा। आरोप हैं कि आरोपियों ने छत पर पहुंचकर उसके बेटे को जमकर पीटते हुए उसको छत से नीचे फैंकते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये।
बेटे का शोर सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायल बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसके दोनों टांगों टूट गयी है। पुलिस ने पीडित पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
