गौकंशी करने वाले तीन गिरफतार, दो आरोपी फरार
तीन जीवित गौवंश, 145 किलो गौमांस, नगदी, औजार बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गौवंश संरक्षण स्क्वाड और कोतवाली रानीपुर पुलिस की सयुंक्त टीम ने रविवार की रात को सूचना पर रानीपुर क्षेत्र में छापा मारकर गौकंशी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। जबकि दो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकलने मे कामयाब रहे। टीम ने मौके से तीन जीवित गौवंश, करीब 145 किलो गौमांस, हजारों की नगदी और गौकंशी में प्रयुक्त औजार बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदा दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजकर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कोतवाली रानीपुर एसएसआई अनुरोध व्यास ने बताया कि बीती रात सूचना पर गौवंश संरक्षण स्क्वाइड और पुलिस की सयुंक्त टीम ने सूचना पर ग्राम गढ के समीप आम के बाग में छापा मारकर गौकंशी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा है। जबकि दो आरोपी भाग निकलने में कामयाब रहे। टीम ने मौके से तीन जीवित गौवंश, 145 किलो गौमांस, करीब 11 हजार की नगदी और गौकंशी में इस्तेमाल औजार बरामद किये है। टीम आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंची।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम रियासत उर्फ बाला पुत्र स्व. रशीद, कल्लू पुत्र स्व. इशाक और साजिद पुत्रा सईद निवासीगण ग्राम गढ़ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार बताते हुए फरार दोनों साथियों के नाम आजम पुत्र रियासत उर्फ बाला और समून पुत्र कल्लू निवासीगण ग्राम गढ़ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियांे के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने फरार आरोपियों को दबोचने के प्रयास शुरू कर दिये है।
