परिवार व राहगिरों की सक्रिया से लूट की बड़ी वारदात होने से टली
वृद्धा का मुंह दबाने व कनपटी पर तमंचा लगा कर किया डराने का प्रयास
शोर मचने पर बदमाश वृद्धा के गले से सोने की चेन लूट कर हुए फरार
शहर के बीचो-बीच नग नगीने के व्यापारी के घर को बनाया निशाना
पुुलिस ने बैग में रखे दो चाकू, रस्सी, टेप घटना स्थल से किया बरामद
एसएसपी, एसपी क्राइम, एसपी सिटी, सीओ सिटी, सीओ सदर मौके पर पहुंचे
कप्तान ने अधीनस्थों को दिये बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश, पुलिस तलाश में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत देवपुरा स्थित पूर्व भाजपा कार्यालय के सामने चार हथियारबंद बदमाश शहर के व्यापारी के मकान में घुसकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। लेकिन परिवार की महिलाओं व राहगिरों के सक्रियता के चलते बदमाश केवल माता जी के गले से सोने की चेन लूट कर फरार हो गये। परिवार व लोगों की सक्रियता से लूट की बड़ी वारदात होने से टल गयी। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए आलाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

सूचना पर एसएसपी, एसपी क्राइम, एसपी सिटी, सीओ सिटी, सीओ सदर समेत पुलिस अधिकारी व कर्मी मौके पहुंचे। एसएसपी ने पीडित परिवार व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए अधीनस्थों को बदमाशों को दबोचने के लिए कड़े निर्देश दिये। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए बदमाशांे की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस को बदमाशों का एक बैग भी मिला हैं जिसमें रस्सी, टेप और दो चाकू थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवपुरा स्थित पूर्व भाजपा कार्यालय के सामने शहर के नग नगीने के व्यापारी सचिन अग्रवाल पुत्र धनश्याम अग्रवाल के मकान में रविवार की रात करीब 09 बजे चार हथियारबंद बदमाश लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घुस आये। उस वक्त व्यापारी दुकान से घर नहीं पहुंचे थे। जिसकारण उनकी पत्नी उनका इंतजार में उपरी मंजिल से मुख्य द्वार पर नजरे गढाये हुए थी। इसी दौरान उनको मकान में किसी के घुसने का आभास हुआ। जिसपर उन्होंने उपरी मंजिल से माता जी जोकि निचले तल में रहती हैं को जोर से आवाज लगाकर बोला, कोई मकान में घुसा हैं। जब माता जी बाहर गेट की ओर गयी तो वहां एक व्यक्ति नजर आया। जिसपर उन्होंने उसको पूछा कौन हो? जिनके शोर से उपरी मंजिल पर रहने वाली बहुओं को अहसास हो गया कि कोई मकान में घुसा है।

बताया जा रहा हैं कि तभी बदमाशों ने माता जी कृष्णा अग्रवाल का मुंह दबाकर चुप करने और कनपटी पर तमंचा लगाकर डराने का प्रयास किया। इसी दौरान उपरी मंजिला से बहुओं ने शोर मचा दिया। जिसको सुनकर वहां से गुजर रहे कुछ राहगिरों ने मकान में घुसने का प्रयास किया। बताया जा रहा हैं कि तभी बदमाशों ने माता जी के गले से सोने की चेन तोड़कर राहगिरों पर तमंचा तान कर डराते हुए भाग खड़े हुए। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए आलाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

सूचना पर एसएसपी अजय सिंह, एसपी क्राइम श्रीमती रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ जूही मनराल, सीओ सदर निहारिका सेमवाल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसएसपी अजय सिंह ने पीडित परिवार से घटना की जानकारी ली। एसएसपी अजय सिंह ने अधीनस्थों को बदमाशों की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिये है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस को बदमाशों के भागते हुए छुटा एक बैग मिला हैं जिसमे दो चाकू, रस्सी और टेप बरामद की हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चार हथियाबंद बदमाश लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से व्यापारी के मकान में घुसे, लेकिन परिवार की महिलाओं व राहगिरों की सक्रियता के चलते बदमाश अपनी योजना में कामयाब नहीं हो सके। लेकिन बदमाश माता जी के गले से सोने की चेन तोड़ कर भाग निकलने में कामयाब रहे है। पुलिस बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।

कोतावली नगर एसएसआई मुकेश थलेड़ी ने बताया कि घटना स्थल से भागते हुए बदमाशों का एक बैग छुट गया। जिसमें दो चाकू, रस्सी, टेप बरामद की है। पुलिस फरार हुए बदमाशों की तलाश में जुटी हैं वहीं पुलिस की एक टीम घटना स्थल के आसपास व मैन रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
