सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, मृतका की नहीं हो सकी पहचान
युवती के गले में निशान मिले, पुलिस मृतका की शिनाख्त में जुटी
कट्टे में शव मिलना अपने आप में युवती की हत्या की ओर इशारा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्रान्तर्गत पतंजलि के पास हाईवे पुल के नीचे सफेद कट्टे में युवती का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे से युवती का शव को बरामद कर लिया। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये गये, लेकिन कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। कट्टे में शव मिलना तो साफ जाहिर हो रहा हैं कि युवती की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए पुल के नीचे डाला गया है, मृतका के गले पर निशान मिले है। पुलिस ने मृतका के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिये है। पुलिस ने मृतका के शव का फोटो को जनपद हरिद्वार के थानों व चौकियों को भेजकर शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।
सीओ बहादराबाद निहारिका सेमवाल ने बताया कि बहादरबाद पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि पतंजलि के पास हाईवे पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक प्लास्टिक का सफेद कट्टा पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोला गया तो भीतर युवती के शव मिला है। पुलिस ने घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी। प्लास्टिक के कट्टे में युवती का शव मिलने की सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने कट्टे में मिले शव की बहादराबाद पुलिस से जानकारी लेते हुए उसकी शिनाख्त के निर्देश दिये। पुलिस ने आसपास क्षेत्र के लोगों को बुलाकर युवती के शव की शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन कोई शिनाख्त नहीं हो सकी।
उन्हांेने बताया कि मृतका के गले पर निशान भी है, प्लास्टिक के कट्टे में शव मिलना अपने आप में युवती की हत्या की ओर इशारा कर रहा है। लेकिन हत्यारा कौन हैं? और युवती की हत्या क्यों की गयी?। इस सवालों के जबाब पुलिस को अभी ढूढने है। लेकिन इन सवालों के जबाब तभी मिल सकेगें जब मृतका की पहचान होगी। पुुुुलिस युवती की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस जनपद के विभिन्न थानों व चौकियों उनके क्षेत्र में किसी युवती की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी लेने के साथ-साथ मृतका का फोटो भेजकर पहचान के प्रयास कर रही है। मृतका की उम्र करीब 20-25 साल प्रतीत हो रही हैं, जिसने नीले रंग की सलवार, ऑफ व्हाइट रंग का सूट पहना है और गले में काले धागे में राधा कृष्ण का लोकेट पहना है।
