नेहरू युवा केंद्र ने इंदिरा गांधी जयन्ती धूम धाम से मनाई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार के तत्वाधान में आज भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी की 105वी जयंती बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गयी। बाल दिवस के मौके पर में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष चित्रकला कार्यशाला में आमंत्रित किया गया।
कार्यशाला के अंतर्गत सभी बच्चों की त्रुटियों को ध्यान में रखते हुए श्रीमती रेखा सिंगल और श्रीमती नीरू जैन ने कला की बरीकिओ को बच्चो को समझाया। इंदिरा गांधी की जयंती पर सभी बच्चों को आमंत्रित कर उनकी खामियों को बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं फूल अर्पित कर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ग्रुप अ, ब, स एवं द से प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार पाने वाले बच्चों को श्रीमती दीपा जोशी, श्रीमती अंजू द्विवेदी, द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते संस्था की अध्यक्ष श्रीमती दीपा जोशी ने स्व इंदिरा को महिलाओं का आदर्श बताया। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्षा श्रीमती दीपा जोशी, संस्था के कोषाध्यक्ष सुभाष घई , डा हिमांशु द्विवेदी, नीरू जैन, श्रीमती अंजू दिवेदी ,नीरू जैन, रेखा सिंघल, शिवदत्त शर्मा, विभोर चौधरी, कमलप्रीत कौर, रोशनी, समीक्षा, ललित, जाकिर आदि उपस्थित रहे।
