सट्टा खाईबाड़ समेत 15 गिरफ्रतार, गच्चा देकर एक हुआ फरार
मौके से करीब 38 हजार की नगदी, पेन, सट्टा पर्ची आदि बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की देर शाम मौहल्ला कड़च्छ में छापा मारकर बड़े पैमाने पर चल रहे सट्टा खाईबाड़ का पर्दाफाश करते हुए 15 आरोपियों को दबोचा है। जबकि एक आरोपी मौके से पुलिस को गच्चा देकर भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस टीम ने मौके से करीब 38 हजार की नगदी, पेन, सट्टा पर्ची आदि बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों को मेडिकल के बाद आज न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि बीती देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि मौहल्ला कड़च्छ में बड़े पैमाने पर सट्टा खाईबाड़ी का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा है। इस वक्त भारी संख्या में लोग सट्टा लगवाने के लिए मौके पर मौजूद है। इस सूचना पर कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई अंशुल अग्रवाल और रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए सूचना के आधार पर मौके पर छापामार कार्यवाही की गयी।
पुलिस की कार्यवाही से सट्टा खाईबाड़ समेत सट्टा लगाने पहुंचे लोगों मेें भगदड़ मच गयी। लेकिन पुलिस टीम ने सट्टा खाईबाड़ समेत सट्टा लगाने पहुंचे 15 लोग को घेर घोट कर दबोच लिया। लेकिन एक आरोपी मौके से पुलिस को गच्चा देकर भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके से सट्टा खाईबाड़ से 37,610 रूपये की नगदी, पेन, सट्टा पर्ची समेत अन्य समान बरामद किया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ कर कोतवाली लेकर पहुंची।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सट्टा खाईबाड़ धर्मेंद्र उर्फ पिंका पुत्र जगपाल निवासी मौहल्ला कैथबाडा ज्वालापुर, मोहसिन पुत्र कल्लू निवासी उपरोक्त, नकुल पुत्र कलवा निवासी मौहल्ला कडच्छ ज्वालापुर, सागर पुत्र जगपाल निवासी धीरबाली ज्वालापुर, सुधीर सिंह पुत्र जयपाल निवासी बहारपुर जट थाना पथरी हरिद्वार, अरुण पुत्र राज सिंह निवासी लेबर कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार, स्वर्ण मसी पुत्र लाल मसी निवासी विष्णु लोक रानीपुर हरिद्वार,संजय कुमार पुत्र किशन सिंह निवासी मौहल्ला कडच्छ ज्वालापुर, अंकुर पुत्र कलवा निवासी अंबेडकर मूर्ति मौहल्ला कडच्छ ज्वालापुर, संजय पुत्र हरि सिंह निवासी रामनगर ज्वालापुर हरिद्वार, विनोद कश्यप पुत्र बालवीर निवासी बंगाली कॉलोनी निकट शास्त्री नगर ज्वालापुर, दीपक पुत्र मुरारी लाल निवासी कैथवाड़ा ज्वालापुर हरिद्वार, विजेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी कोटरावान ज्वालापुर, हिमांशु पुत्र प्रमोद निवासी मोहल्ला कैतवाडा ज्वालापुर, राजन पुत्र सुरेश निवासी मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर बताया हैं। जबकि एक आरोपी जगपाल पुत्र हरि सिंह निवासी कैतबाडा ज्वालापुर पुलिस को गच्चा देकर भाग निकालने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको आज मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
सट्टा खाईबाड़ी के खिलाफ छापेमारी कार्यवाही में पुलिस टीम में एसएसआई अंशुल अग्रवाल, रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक, उप निरीक्षक बजिंदर नेगी, कांस्टेबल अमित गौड, राजेश बिष्ट, गणेश तोमर, तुलसी चौहान, अनूप नेगी और दिनेश नेगी शामिल रहे।
