पुरानी पेंशन बहाली को लेकर देशभर के कर्मचारी करेगें प्रदर्शन
संयुक मोर्चा ने अपने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कसी कमर
संसद कूच की तैयारी को लेकर चलाया जन जागरूकता अभियान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक मोर्चा उत्तराखंड ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 01 मई को दिल्ली में संसद कूच की तैयारी के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। शिक्षेनेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष केएन भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष समीर पांडेय, उपसचिव छत्रपाल सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल नेगी, उपाध्यक्ष आनन्दी शर्मा ने सयुंक्त रूप से कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के लिए अत्यंत आवश्यक है इसलिए सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द पुरानी पेंशन बहाल कर कर्मचारियों की एक सूत्रीय मांग पूरी करें।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर, संयुक्त मंत्री मोहित मनोचा, आईटी सेल प्रभारी अमित लाम्बा, वरिष्ठ नेता दिलबर सिंह सत्कारी, अशोक चंद्रा ने सयुंक्त रूप से कहा कि कर्मचारियों को अपनी एकता का परिचय 01 मई को मजदूर दिवस के दिन दिल्ली में संसद मार्च कर अपनी न्यायोचित मांग के लिए केंद्र सरकार के आगे अपनी ताकत का प्रदर्शन करना होगा। तभी जाकर कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों की आवाज संसद में सुनाई देगी।
कहा कि इसलिये साथियों से अनुरोध हैं कि अपनी न्यायोचित मांगों के लिए एकजुटता दिखाते हुए निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिल्ली पहुंचे। देशभर के कर्मचारी मजदूर दिवस पर अपनी एक सूत्रीय मांग के लिये महारैली निकालेंगे और जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। गेट मीटिंग और प्रदर्शन करने वालों में आनन्दी शर्मा, ममता, मधु राणा, कुसुम, बाला, उपाशना, शिखा, शकुन्तला, अनिल नेगी, समीर पांडे, केएन भट्ट, अमित लाम्बा, राजेन्द्र तेश्वर, नीटू घागड़, दिनेश लखेडा, दिलबर सिंह सत्कारी, छत्रपाल सिंह, दिनेश ठाकुर, अमित, विनोद, सुरेंद्र, अशोक चंद्रा, प्रमोद, कमल, नितिन, राकेश, सतीश, मनोज पोखरियाल, ज्योति नेगी आदि मौजूद रहे।
