अपनी व बच्चों की जान को बहन से बताया खतरा
परेशान करने के लिए तोड़ देती हैं पानी की मोटर का तार
तहरीर के आधार पर पुलिस ने किया आरोपी महिला पर मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक महिला ने अपनी ही सगी बहन पर गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर शिकायत की है। तहरीर में पीडिता ने बहन से अपनी व बच्चों की जान को खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि एक महिला प्रीति पत्नी परसेम सिंह निवासी विवेक विहार कॉलोनी रानीपुर ज्वालापुर ने तहरीर देकर शिकायत की है। शिकायत में कहा गया हैं कि उसकी बहन पूनम पत्नी धीरेन्द्र निवासी उपरोक्त ने 13 अप्रैल को उसकी पानी की मोटर की तार तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी जानकारी लगने पर उसने बहन की इस हरकत का विरोध किया। जिसको लेकर दोनों के बीच नोकझौक हो गयी।
आरोप हैं कि उसकी बहन पूनम ने उसके साथ गाली गलोच करते हुए उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी है। पीडिता का कहना हैं कि आये दिन उनको परेशान करने के लिए उसकी बहन पूनम पानी की मोटर का तार तोड़ देती है। जिसने अपनी बहन पूनम से अपनी व बच्चों की जान को खतरा बताते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूनम के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
