सास की हालत बिगड़ने पर आईसीयू में कराया भर्ती
पीड़ित की तहरीर पर पुत्रवधू समेत 10 पर मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पुत्रवधू ने अपने परिजनों के साथ मिलकर सास ससुर के साथ मारपीट की। घटना में सास को गम्भीर चोटे आयी हैं जिसको उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ससुर ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर देकर शिकायत की हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुत्र वधू समेत 10 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि शिवलोक कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार निवासी रमेश पुत्र हरिश्चंद्र ने तहरीर देकर शिकायत की हैं कि उन्होने अपने बेटे मनु देव वर्मा की शादी 27 अप्रैल 2021 में ज्योति पुत्री स्वर्गीय विनोद कुमार निवासी मीरापुर खुर्द मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के साथ कोरोना काल में सादगी पूर्वक की थी। शादी के बाद वह हमारे साथ घर पर आकर रहने लगी, कुछ दिनों तक सब ठीक रहा। लेकिन कुछ दिनो बाद ज्योति छोटी-छोटी बातों को लेकर पति से झगड़ा करने लगी।
जिसकारण रोज रोज के झगड़े से परेशान होकर उन्होंने अपनी सम्पत्ति से दोनों को बेदखल कर दिया और उनको रहने के लिए कॉलोनी में ही अलग से एक फ्रलैट दे दिया। जहां पर दोनों कुछ दिन रहने के बाद ज्योति 8 जुलाई 22 को वापस उनके घर आ गयी। जहां ज्योति कुछ दिनों तक शांत रही लेेकिन फिर से पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। जिनको उसने अपनी मेरी पत्नी ने समझाने का प्रयास किया।
आरोप हैं कि ज्येति ने उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। जिसके व्यवहार को देखते हुए उन्होंने ज्योति को दूसरे फ्रलैट में जाने को बोल दिया। लेकिन वह नहीं गयी और उसने अपने मायके वालों को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि 21 अगस्त 2022 को पुत्र वधू की मां सुनीता, चाचा सतीश, भाई संजीव, बुआ व उसका पति, छोटी बुआ, एक अन्य महिला समेत तीन अज्ञात लोग उसके घर पर आए और गाली गलौज कर उनके और पत्नी संतोष देवी के साथ ज्योति ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर मारपीट करने लगे।
उनके द्वारा फोन कर अपने परिचितों को बुलाया, जिन्होंने पुत्रवधु के मायके वालों ने उनको बचाया। आरोप हैं कि ज्योति ने उनको पुलिस में शिकायत करने पर दहेज के झूठे मुकदमें में जेल भिजवाने और उसके मायके वालों ने जान से मारने की धमकी दी। उसके व उनकी पत्नी के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद है। घटना के बाद ज्योति व उसकी माता और बुआ घर पर ही रूक गये। जबकि अन्य आरोपी मारपीट व धमकी देकर चले गये।
उसकी पत्नी की हालत बिगड़ने पर उनके परिचित उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उनकी पत्नी व उनका मेडिकल कराया गया। जहां पर उनकी पत्नी की हालत नाजूक देखते हुए चिकित्सको ने उसको हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन उनके द्वारा पत्नी को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। चित्सिकों ने उनकी पत्नी की हालत देेखते हुए उसको आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुत्रवधु समेत उसके 10 मायके वालों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामल की जांच में जुटी है।
