मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उत्तराखण्ड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड की सीबीआई जांच की वर्तमान स्थिति और प्रगाति सार्वजनिक किये जाने की मांग को लेकर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कांग्रेसी नेताओं के साथ प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर गम्भीर आरोप लगाये है।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी अपनी भारत जोडो यात्रा के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को प्रमुखता से उठाया था। प्रदेश में लंबे जन दबाब एवं अंकिता के परिजनों की मांग केे बाद राज्य सरकार ने जनवरी 2026 में मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की, जिसके बाद सीबीआई द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू करी गई। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी जांच प्रक्रिया प्रगति पर नहीं है।
आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी के परिजनों ने भाजपा के जिन दो वरिष्ठ नेताओं के नाम वीआईपी के रूप पर सार्वजनिक किये थे, जिनका सीबीआई जांच में उन नेताओं के नाम का कोई उल्लेख नहीं है। आरोप हैं कि भाजपा ने उन्हें संरक्षण देकर अन्य राज्यों में प्रमोशन कर सम्मानित करने का कार्य किया है। कांग्रेस इस मामले पर चुप नहीं बैठेगी। केस के सम्बंध में अंकिता भंडारी के माता-पिता ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें सीबीआई जांच में हो रही देरी के सम्बंध में अवगत कराया था। पीडित माता-पिता ने नेता प्रतिपक्ष से न्याय दिलाने में पूर्ण सहयोग करने की अपेक्षा की है। राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को भरोसा दिलाया हैं कि वह इस मामले में उनकी हर सम्भव मदद करेगें।
कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस की मांग हैं कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति सार्वजनिक करने, जांच में सामने आये महत्वपूर्ण तथ्यों एवं निष्कर्षो को जनता के समझा रखे जाने, हत्याकांड से जुडे प्रत्येक आरोपियों, षडयंत्र में शामिल व्यक्ति की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए और अंकिता भंडारी के परिवार को पूर्ण न्याय सुनिश्चित किया जाए। जब तक अंकिता भंडारी के माता-पिता को न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी।
प्रेसवार्ता में अमन गर्ग, डॉ. संतोष चौहान, मुरली मनोहर, महेश प्रताप सिंह राणा, सीपी सिंह, अरूण चौहान आदि मौजूद रहे।
