बेटे की मौत मां गम्भीर घायल, हॉयर सेंटर एम्स रेफर
बहन की तहरीर पर मुकदमा, कार चालक गिरफ्तार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। स्कूटी सवार मां-बेटे को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कार ने टक्कर मार दी। घटना इतनी जबदस्त थी कि मौके पर स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गम्भीर देखते हुए घाय ल महिला को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि आरोपी कार चालक समेत दो को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार सवार दोनों युवक शराब के नशे में थे। घटना के सम्बंध में मृतक की बहन की ओर से कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत की गई है। जिसके आधार पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊषा देवी निवासी मौहल्ला पश्चिमी अम्बर तालाब रूड़की के पिता के पिता का निधन ऋषिकेश हो गया था। जोकि अपने बेटे और बेटी के साथ अलग-अलग स्कूटी से ऋषिकेश जा रही थी। बताया जा रहा है कि मां-बेटे एक स्कूटी पर सवार थे और बेटी अलग स्कूटी से साथ-साथ चल रही थी। बताया जा रहा हैं कि जब स्कूटी सवार हाईवे ऋषिकुल पुल तिराहे के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कार ने स्कूटी सवार मां-बेटे को जबदस्त टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही बेटे रोहित उम्र 25 साल की मौत को गई। जबकि मां ऊषा देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने घायल महिला की हालत देखते हुए उसको हॉयर सेंटर एम्स रेफर कर दिया।
वहीं पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिसपर पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों विशाल और मयंक निवासीगण हरिपुर कला रायवाला ऋषिकेश को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा हैं कि कार मंयक चला रहा था और दोनों ही शराब के नशे में थे। बताया जा रहा हैं कि घटना के सम्बंध मे मृतका की बहन हिमानी की ओर से कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक मयंक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
कनखल थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि ऋषिकुल पुल तिराहा पर हुई दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी, जबकि घायल मां को उपचार के लिए हॉयर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक की बहन हिमानी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो के सुपूर्द कर दिया।
