
*किरण जैसल को कुल 72,786 मत मिले, जबकि अमरेश देवी को 44,205 मत पड़े
*60 वार्डो में पार्षद प्रत्याशी भाजपा के 40, कांग्रेस के 15 और 05 निर्दलीय जीते
*भाजपा में जश्न का माहौल, कांग्रेस हार के कारणों का आंकलन में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार चुनाव की मतगणना आज सुबह करीब 07 बजे पूरी हो गयी। मतगणना में निगम के 60 वार्डो समेत मेयर पद की तस्वीर साफ हो गयी है। निगम हरिद्वार में मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल ने जीत हासिल की है। जिनको कुल 72,786 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश देवी को 44,205 मत पड़े। भाजपा की प्रत्याशी ने 28,581 मतों से जीत हासिल की।

वहीं 60 वार्डो में भाजपा के 40 पार्षद प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस के 15 पार्षद प्रत्याशी जीते है। वहीं 05 पार्षद सीटों पर निर्दलीये प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। नगर निगम हरिद्वार में भाजपा का बोर्ड बना है। निगम चुनाव में मिली शानदार जीत पर भाजपा में जश्न का माहौल है।

नगर निगम हरिद्वार चुनाव की मतगणना भल्ला कॉलेज मायापुर हरिद्वार में पूरी रात जारी रही। मतगणना के दौरान शोर शराबे के बीच वार्ड के पार्षदों की तस्वीरे भी धीरे-धीरे साफ होती रही। जितने वाले पार्षदों के समर्थक कॉलेज परिसर से बाहर डोल नगाड़ों व पार्टी के बैनरों के साथ उनके स्वागत में खड़े इंतजार करते रहे। वार्ड के पार्षद प्रत्याशी जीत हासिल कर अपने समर्थकों के बीच पहुंचे, तो समर्थकों का जोश व उत्साह देखने लायक था। समर्थकों ने अपने जीतने वाले प्रत्याशी को कंधोें पर उठाकर उसके पक्ष में नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार करते हुए नाचते देखे गये।

निगम चुनाव के 60 वार्डो और मेयर पद की तस्वीर रविवार की सुबह करीब 7 बजे साफ हो गयी। शहर के लोगों में मेयर पद के परिणाम को लेकर बेसब्री से इंतजार था। लोगों का इंतजार भाजपा नेताओं व कार्यकर्त्ताओं के जीत के शोर व नारेबाजी के बाद समाप्त हो गया। मेयर पद पर भाजपा की प्रत्याशी किरण जैसल ने 28,581 मतों से जीत हासिल की।

भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल को कुल 72,786 मत पड़े और कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान को 44,205 मत पड़े। निगम के मेयर पद और 40 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है।

निगम के 60 वार्डो में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों में वार्ड नम्बर 1 से भाजपा प्रत्याशी आकाश भाटी, वार्ड नम्बर 2 से भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी, वार्ड नम्बर 3 से भाजपा प्रत्याशी सूर्यकांत शर्मा, वार्ड नम्बर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी महावीर वशिष्ठ, वार्ड नम्बर 5 से भाजपा प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ, वार्ड नम्बर 6 से भाजपा प्रत्याशी सुमित चौहान, वार्ड नम्बर 7 से भाजपा प्रत्याशी श्रुति खेवडिया, वार्ड नम्बर 8 से कांग्रेस प्रत्याशी हिमांशु गुप्ता, वार्ड नम्बर 9 से कांग्रेस प्रत्याशी सोहित सेठी, वार्ड नम्बर 10 से भाजपा प्रत्याशी सचिन कुमार, वार्ड नम्बर 11 से भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा, वार्ड नम्बर 12 से भाजपा प्रत्याशी इष्टदेव सोनी, वार्ड नम्बर 13 से भाजपा प्रत्याशी मंजू रावत, वार्ड नम्बर 14 से भाजपा प्रत्याशी ललित रावत, वार्ड नम्बर 15 से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक भूषण उर्फ विक्की, वार्ड नम्बर 16 से भाजपा प्रत्याशी निशा नौडियाल, वार्ड नम्बर 17 से भाजपा प्रत्याशी रानी देवी, वार्ड नम्बर 18 से भाजपा प्रत्याशी ममता नेगी, वार्ड नम्बर 19 से भाजपा प्रत्याशी मोनिका सैनी, वार्ड नम्बर 20 से राजेश शर्मा, वार्ड नम्बर 21 से भाजपा प्रत्याशी पिंकी चौधरी, वार्ड नम्बर 22 से भाजपा सपना शर्मा और वार्ड नम्बर 23 से भाजपा प्रत्याशी आशी भारद्वाज, वार्ड नम्बर 24 से भाजपा प्रत्याशी परमेन्द्र सिंह गिल, वार्ड नम्बर 25 से भाजपा प्रत्याशी एकता गुप्ता, वार्ड नम्बर 26 भाजपा से शुभम मंडेला, वार्ड नम्बर 27 से भाजपा प्रत्याशी सुनील अग्रवाल उर्फ गुड्डू, वार्ड नम्बर 28 से भाजपा प्रत्याशी मुकल परासर, वार्ड नम्बर 29 से भाजपा प्रत्याशी प्रशांत सैनी, वार्ड नम्बर 30 से भाजपा प्रत्याशी सचिन अग्रवाल, वार्ड नम्बर 31 से भाजपा प्रत्याशी भूपेंन्द्र कुमार, वार्ड नम्बर 32 से भाजपा प्रत्याशी अनुज सिंह, वार्ड नम्बर 33 से (तीसरी बार कांउटिंग में) कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह, वार्ड नम्बर 34 से भाजपा प्रत्याशी निशा देवी, वार्ड नम्बर 35 से कांग्रेस प्रत्याशी अंजू, वार्ड नम्बर 36 से भाजपा प्रत्याशी मोनिका गिहार, वार्ड नम्बर 37 से कांग्रेस प्रत्याशी नोमान अंसारी, वार्ड नम्बर 38 से भाजपा प्रत्याशी अणु महता, वार्ड नम्बर 39 से कांग्रेस प्रत्याशी शबाना मंसूरी, वार्ड नम्बर 40 से (पूर्व दर्जाधारी नईम कुरैशी की पुत्रवधु) निर्दलीय प्रत्याशी जहांआरा कुरैशी, वार्ड नम्बर 41 से कांग्रेस प्रत्याशी अरशद ख्वाजा, वार्ड नम्बर 42 से कांग्रेस प्रत्याशी कृतिका, वार्ड नम्बर 43 से भाजपा प्रत्याशी हरविंदर उर्फ विक्की, वार्ड नम्बर 44 से निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार अहसान अंसारी, वार्ड नम्बर 45 से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र सैनी, वार्ड नम्बर 46 से कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड नम्बर 47 से निर्दलीय प्रत्याशी आदेश सैनी उर्फ बिट्टू, वार्ड नम्बर 48 से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष चक्रपाणि, वार्ड नम्बर 49 से निर्दलीय प्रत्याशी तन्मय श्रोतयी, वार्ड नम्बर 50 से कांग्रेस प्रत्याशी नीलोफर अंसारी, वार्ड नम्बर 51 से कांग्रेस की हिना अंसारी, वार्ड नम्बर 52 से भाजपा प्रत्याशी सुनील पांडे, वार्ड नम्बर 53 से भाजपा प्रत्याशी हितेश चौधरी, वार्ड नम्बर 54 से भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र राणा, वार्ड नम्बर 55 से कांग्रेस प्रत्याशी सनी, वार्ड नम्बर 56 से भाजपा प्रत्याशी यादराम वालिया, वार्ड नम्बर 57 से भाजपा प्रत्याशी मनोज वालिया, वार्ड नम्बर 58 से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित त्यागी, वार्ड नम्बर 59 से भाजपा प्रत्याशी विनीत चौहान और वार्ड नम्बर 60 से निर्दलीय प्रत्याशी आकर्षित शर्मा शामिल है।