अभाउ उत्थान संगठन की प्रदेशाध्यक्षा डॉ. मनु शिवपुरी बनी
इंजिनियर अर्क शर्मा को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी
लीना बनौधा
हरिद्वार। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन भारत सरकार (कंपनी एवं विधि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) द्वारा डॉ मनु शिवपुरी को प्रदेश अध्यक्ष और इंजिनियर अर्क शर्मा को प्रदेश सचिव का पद मनोनित किया गया।
हरिद्वार अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनु शिवपुरी ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को जागरूक करने तथा नवीन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की जानकारी के लिए जल्द ही प्रदेश के समस्त जनपदों में संगठन का गठन किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद संगठन के पदाधिकारियों को संगठन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने-अपने जिले में शीघ्र ही संगठन की प्रभावी तरिके से खड़ा करने और आम उपभोक्ताओं के हितों में कार्य करने के कहा गया। स्कूलों में छात्र उपभोक्ता क्लब के गठन के बारे में भी जानकारी दी गई।
चौधरी संजीव बालियान ने आम उपभोक्ताओं से अपील की कि दीपावली के इस त्यौहार में जागरूक होकर खरीदारी करें तथा प्रत्येक खरीदी गई वस्तुओं का पक्का बिल एवं रसीद लेना ना भूलें। तरुण शर्मा एवम् अधिवक्ता चेतन शर्मा ने भी जनता से अपील की कि ज्वेलरी खरीदते वक्त उस पर हाल मार्किंग तथा आईएसओ मार का लगा होना चाहिए, ऐसी वस्तुओं को ही खरीदें। दिव्यांश शर्मा ने कहा कि भ्रामक विज्ञापनों में ना आए जागरूक होकर खरीदारी करें।
अर्क शर्मा ने कहा कि हम सामान खरीदते वक्त एमआरपी एवम् एक्सपाइरी डेट का निरीक्षण अवश्य करे। सीए मृणालि शर्मा ने संगठन के क्षेत्र एवम् नियमों से सभी सदस्यों को अवगत कराया। इस मौके पर चौधरी संजीव बालियान , इंजि अर्क शर्मा, आकाश भरद्वाज, तरुण शर्मा, सीए मृणाली शर्मा, अधिवक्ता चेतन शर्मा, हर्षुल शर्मा, दिव्यांश शर्मा, रचित कुमार, रमा शंकर शर्मा मौजूद रहे।
