रोडीबेलवाला चौकी ने अभियान के दौरान बरामद की नगदी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रविवार की सुबह चंडी पुल पर एक कार से करीब ढाई लाख की नगदी बरामद की है। कार सवार दो लोग नगदी के सम्बंध् में कोई संतोषजनक जबाब नहीं दे सके। जिसपर पुलिस ने चुनाव आयोग द्वारा गठित फाइनेंशियल स्टेटिक टीम को मौके पर बुला लिया गया। टीम ने कार सवारों को नोटिस थमा कर नगदी को कोतवाली में जमा करायी गयी है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रोड़ी बेलवाला चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल अपने हमराह के साथ रविवार की सुबह चंडी पुल पर चेकिंग अभियान पर थे। इसी दौरान एक संदिग्ध् कार को रोक कर उसकी तलाशी ली गयी। कार से पुलिस को 2 लाख 43 हजार की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार चालक समेत दो लोगों अरुण चौहान पुत्र दर्शन सिंह और रविंदर कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासीगण हरिद्वार से बरामद नगदी के सम्बंध में जानकारी मांगी तो वह कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके।
जिसपर पुलिस ने चुनाव आयोग द्वारा गठित फाइनेंशियल स्टेटिक टीम को मौके पर बुला लिया गया। टीम ने कार सवार दोनों लोगों को नोटिस थमाते हुए कार की नगदी को कोतवाली नगर में जमा करा दी गयी। बता दे कि जनपद पुलिस अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान अब तक कार से 15 लाख रुपए की नगदी बरामद कर चुकी है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित रकम से ज्यादा की धनराशि इधर से उधर ले जाने पर कारण स्पष्ट न कर पाने पर पुलिस रकम को जब्त कर चुनाव आयोग द्वारा बनाई गई टीम को जानकारी देती है।
