एक तस्कर का मामा स्मैक संग हो चुका देहरादून में गिरफ्रतार
आरोपी स्मैक लेकर बरेली से जा रहे थे देहरादून
सूचना पर पुलिस ने चंडी घाट चौकी पर चैकिंग के दौरान पकडा
अशोक वर्मा
हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस ने सूचना के आधर पर तड़के चंडीघाट चौकी पर चैकिंग अभियान के दौरान कार सवार दो तस्करों को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 65 ग्राम स्मैक और एक चाकू बरामद किया है। जिसकी कीमत बाजार में करीब साढे छह लाख बतायी जा रही है। पूछताछ के दौरान तस्करों ने स्मैक बरेली से देहरादून ले जाने की बात कबूली है। एक आरोपी का मामा भी स्मैक तस्कर हैं जोकि देहरादून में पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
श्यामपुर थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार दो लोग बरेली से भारी मात्रा में स्मैक लेकर देहरादून की ओर जा रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने चंडीघाट चौकी पर वाहनों की चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान तड़के बताये गये नम्बर की कार आती नजर आयी। लेकिन कार चालक ने चैकिंग अभियान को देखकर कार को वापस मोड कर वापस भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान पुलिस टीम ने कार का पीछा कर कुछ ही दूरी पर पकड लिया। कार सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर कार की तलाशी लगी गयी। पुलिस ने कार से 65 ग्राम स्मैक और एक चाकू बरामद किया।
आरोपियों को कार समेत श्यामपुर थाने लाया गया। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम साजिद पुत्र इरफान निवासी चकसानागर नेहरू काॅलोनी देहरादून मूल निवासी ग्राम उरैना थाना बजीरगंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश और बबलू बेग पुत्र बाबू बेग निवासी चकसनागर नेहरु काॅलोनी मूल निवासी ग्राम मजनूपुर थाना भगोरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताते हुए खुलासा किया कि वह स्मैक को बरेली लाकर देहरादून में मोटे दामों पर नशा करने वाले युवकों को बेचते हैं। आरोपी बबलू बैग का मामा कुछ समय पहले ही देहरादून पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्रतार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
