प्रदेश प्रभारी को पत्र लिखकर प्रत्याशी बदलने की कर दी मांग
प्रत्याशी न बदलने पर अगले निर्णय की अपनी मंशा भी की जाहिर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांग्रेस हाईकमान द्वारा रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से राजवीर सिंह चौहान को प्रत्याशी घोषित करते ही रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों का विरोध् शुरू हो गया है। जिन्होंने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव को संजीव चौधरी के पक्ष में एक पत्र लिखा है। जिसमें कांग्रेसियों ने संजीव चौधरी पर अपनी आस्था जताते हुए रानीपुर विधानसभा क्षेत्र घोषित प्रत्याशी को बदलने की मांग की है। संजीव चौधरी के समर्थकों ने यहां तक पत्र में कहा डाला हैं कि अगर प्रत्याशी नहीं बदला गया तो मजबूर होकर अगला निर्णय लेने की अपनी मंशा भी जाहिर कर दी।
कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को पत्र लिख कर प्रत्याशी बदल कर कांग्रेस नेता संजीव चौधरी को रानीपुर से प्रत्याशी बनाए जाने की माँग की है। वरना मजबूर होकर दूसरे निर्णय के लिए अपनी मंशा भी जाहिर की है। कांगेसियों ने पत्र में कहा हैं कि वह सभी संजीव चौधरी के साथ है, क्योंकि समाज का कोई भी वर्ग हो चाहे सिड़कुल के कर्मचारियों की पीड़ा हो, चाहे भेल बचाने के आन्दोलन हो, चाहे व्यापारियों के हितो की बात हो या समाज के अन्य वर्गों के हितों की बात हो। कांग्रेस नेता संजीव चौधरी ने हमेश आगे बढ़ कर आन्दोलन किया है। जिसके चलते कई बार उनको जेल भी जाना पड़ा और अनेक यातनाएँ भी झेली है।
पत्र में आगे कहा गया हैं कि केवल संजीव चौधरी ही इस सीट को जीत हासिल कर सकते है और हम सब केवल उनके साथ है। उत्तराखंड में पार्टी की सरकार तब ही बनेगी, जब योग्य उम्मीदवारो को मैदान में उतारा जाएगा, वरना पार्टी के हित में नहीं होगा, ढाई दशकों से जनता के हितो की लड़ाई लड़ रहे संजीव चौधरी को ही मैदान में उतारा जाए, तब ही ये सीट कांग्रेस जीत सकती है।
पत्र लिखने वालो में एसएस चौबे, भगवान सिंह तोमर, रामअवध यादव, परशुराम यादव, अनिल कुमार सिंह, निर्मला चिल्वाल, संतोष बिष्ट, गीता कैठत, ममता भण्डारी, स्नेहलता चौहान, पुष्पेंद्र गुप्ता, आकाश सैनी, संजीव कुमार, नफे सिंह, बलबीर नेगी, मांगेराम, बीएन सिंह, भूपेन्द्र सिंह, जसबीर सिंह, कमलाकांत प्रसाद, खजान सिंह, कुसुम लाल, महेंद्र सिंह, मुसाफिर राम, प्रमेन्द्र, आरएस विकल, रामनारायण राम, सुरेंद्र चौधरी, संतोष यादव, नवीन राव, शालू चौहान, अरविंद कुमार व विपिन राणा आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
