♦एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, साथी हुआ फरार
♦घायल बदमाश को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल भेजा
♦एसएसपी ने मेला अस्पताल पहुंचकर ली अधीनस्थों से घटना की जानकारी
♦दबोचे गये बदमाश की पहचान सहारनपुर निवासी मुदस्सिर के तौर पर हुई
♦ आरोप मुदस्सिर ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी शांतरशाह में बाइक मिस्त्री की हत्या
♦पुलिस टीम फरार बदमाश को दबोचने के लिए देर रात से ही क्षेत्र में कम्बिंग में जुटी
♦एसएसपी दोपहर 2 बजे करेगें कोतवाली बहादराबाद में पत्रकार वार्ता के दौरान खुलासा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में बीती देर रात बहादराबाद-दौलतपुर के बीच जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने पर घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब रहा।घायल बदमाश को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर अधीनस्थों से घटना लेते हुए चिकित्सक से घायल बदमाश की जानकारी जुटाई। पुलिस टीम फरार बदमाश की तलाश में जुटी। पुलिस का दावा हैं कि जल्द फरार हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात बहादराबाद-दौलतपुर के बीच जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड हो गयी। मुठभेड के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बार घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी दीपक कुमार समेत पुलिस अधिकारी उप जिला मेला अस्पताल पहुंचे। एसएसपी ने अधीनस्थों से घटना की जानकारी जुटाई।
बताया जा रहा कि मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान मुदस्सिर निवासी सहारनपुर के रूप में हुई हैं। पुलिस टीम फरार हुए बदमाश की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का दावा है कि फरार हुए बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा हैं कि घायल बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर शांतरशाह में 14 सितम्बर की रात को दुकान में बैठे बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या को अंजाम दिया था। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी थी।
बता दें कि कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र स्थित शांतरशाह में 14 सितम्बर की रात को दुकान में बैठे बाइक मिस्त्री हैप्पी पुत्र राज कुमार निवासी ग्राम शांतरशाह बहादराबाद हरिद्वार की नकाबपोश दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा हैं कि आसपास के कुछ लोगों ने भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा भ किया था, लेकिन बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रहे थे।
सूचना पर एसएसपी नवनीत सिंह समेत पुलिस आधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई थी। एसएसपी ने अधीनस्थों को हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। पुलिस और सीआईयू टीम टीमे हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। बहादराबाद थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड के सम्बंध में दोपहर 2 बजे कोतवाली बहादराबाद में पत्रकार वार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया से साझा करेगें।
