आरोपी से 15 लाख 13 हजार का माल बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिड़कुल पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही फैक्ट्री से लाखों की कीमत की एजी सिल्ट चोरी करने वाले कर्मी को गिरफ्रतार कर लिया। जिसके पास से चोरी की गयी एसी सिल्ट बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
सिड़कुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि मंगलवार को सिड़कुल स्थित कम्पनी सी एण्ड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड के सिनियर सिक्योरिटी आफिसर जितेन्द्र सिंह ने तहरीर देते हुए शिकायत की थी। सिक्योरिटी आफिसर ने तहरीर में कहा था कि फैक्ट्री में कार्यरत कर्मी नितिन पुत्र सलेख चंद निवासी ग्राम अमीना नगा तितावी मुजफ्ररनगर यूपी हाल वीआईपी काॅलोनी निकटल काली मन्दिर बहादराबाद फैक्ट्री से 37 किलो एजी सिल्ट चोरी कर ले गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर शाम को आरोपी नितिन को गिरफ्रतार करते हुए उसके पास से चोरी की 24.192 ग्राम एजी सिल्ट बरामद कर ली। जिसकी बाजार में कीमत 15 लाख 13 हजार बतायी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
