बैठक में लिया दिग्ग्ज नेताओं ने हिस्सा, सौपी जिम्मेदारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने हरिद्वार विधानसभा सीट चुनाव के मद्देनजर एक बैठक मुख्य चुनाव कार्यालय सैनी आश्रम में आयोजित की गर्ई। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा किया गया। बैैठक में चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति तैयार करते हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी सौपी गयी है। जिसमें तय किया गया कि निर्वाचन अभिकर्ता के तौर पर अरविंद शर्मा एडवोकेट, कार्यालय प्रभारी के तौर पर मुकेश त्यागी, सत्येंद्र शर्मा, अखिल त्यागी, तुषार कपिल और चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक अनिल भास्कर होंगे।
बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी, डॉक्टर संजय पालीवाल महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदीप चौधरी पूर्व पालिका अध्यक्ष, मुरली मनोहर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, अशोक शर्मा मेयर प्रतिनिधि, रवीश भटिजा पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, शुभम अग्रवाल ब्लॉक अध्यक्ष कनखल, रवि कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर, एडवोकेट शैलेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मध्य हरिद्वार, विमला पांडे जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, अंजू मिश्रा, शशी झा, डॉक्टर संतोष चौहान ,ललिता जोशी ,सतीश जैन, जगत सिंह रावत, चोखेलाल, धर्मपाल ठेकेदार, सोम त्यागी, बलजीत सिंह, जितेंद्र विद्याकुल, गोपाल जोशी, शिव कुमार कश्यप, राजेश पाराशर, डॉक्टर समीर सिंह, आशीष गोस्वामी, दिनेश पुंडीर, आशीष शर्मा, सुनील सिंह, जतिन हांडा आदि वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
