आरोपियों से 5.20 ग्राम स्मैक बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम क्षेत्र में गश्त के दौरान मायापुर क्षेत्र से दो स्मैक तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि बीती देर शाम को मायापुर चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल, उपनिरीक्षक प्रकाश चंद समेत हमराह के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मायापुर क्षेत्र में दो संदिग्ध् नजर आये। जोकि पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। जिनपर पुलिस को शक होने पर उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर एक के पास से 2.75 ग्राम और दूसरे से 2.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस आरोपियों को पकड कर कोतवाली लेकर पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम नन्हें पुत्र रामवीर निवासी बाहुपुर सहदनगर नगली अमरोहा यूपी और हरिओम पुत्र स्व. सुशील कुमार निवासी ऋषिकुल नई बस्ती हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
