आरोपी बेटे को बचाने के लिए बाप ने दी पीडिता को धमकी
पिता समेत तीन पर पीडिता से मारपीट व धमकी देने का केस
आरोपी चलाता हैं मेडिकल स्टोर, सिडकुल पुलिस जांच में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नशीली कोल्ड ड्रिक पिला कर दो दिनों तक बंधक बनातेे हुए दुष्कर्म करने तथा पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी समेत चार लोगों पर मारपीट कर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीडिता ने कोर्ट के जरिये सिडकुल थाने में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि गंगनहर रूड़की निवासी एक युवती ने कोर्ट के जरिये सिडकुल थाने में तहरीर दी है। युवती ने तहरीर में कहा हैं कि उसकी अच्छी जान पहचान मेडिकल स्टोर स्वामी मनीष कुमार पुत्र संदीप कुमार निवासी डैंसो चौक सिडकुल से थी। जिसकारण उससे मिलने जुलना लगा रहता था। इसी बीच मनीष ने जान पहचान का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसका विरोध् करते हुए उसने मनीष कुमार से मिलना जुलना बंद कर दिया। इसी बीच 11 मई 22 को मनीष कुमार ने उसको मेडिकल स्टोर पर मिलने के लिए बुलाया। जिसके बुलावे पर वह उसक मेडिकल स्टोर पहुंची। जहां पर मनीष ने उसको कोल्ड ड्रिक पिलाई, जिसके पीते ही उसको नशा छाने लगा। जिसका फायदा उठाकर मनीष उसको पकड़ कर मेडिकल स्टोर के समीप अपने मकान मे ले गया।
आरोप हैं कि मनीष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसका विरोध करने पर मनीष ने दो दिनों तक उसको अपने मकान में बंधक बनाकर डरा धमका का जबरन दुष्कर्म किया। 13 मई 22 को उसने मनीष से मिन्नत कर उसको जाने देने के लिए कहा। जिसपर मनीष कुमार ने उसको घटना के सम्बंध में किसी को कुछ न बताने की हिदायद देते हुए धमकाया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूगां। घटना से घबरा कर उसने घटना का जिक्र किसी से नहीं किया। 21 मई 22 को उसने हिम्मत दिखाते हुए सिडकुल में घटना की शिकायत की। जिसपर पुलिस ने मनीष को कॉल कर थाने बुलाया गया, लेकिन मनीष नहीं पहुंचा और मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया। मनीष को पता चल गया कि उसने पुलिस से घटना की शिकायत की है।
आरोप हैं कि मनीष अज्ञात लोगों से उसको मोबाइल पर शिकायत वापस लेने के लिए धमकी दिलाना शुरू कर दिया। मनीष के पिता संदीप कुमार ने भी मोबाइल पर शिकायत वापस लेने की धमकी देनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं यह कहते हुए धमकाया कि मनीष के पास उसकी अश्लील फोटो व वीडियो हैं जिसको वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगें। जिससे उसकी व उसके परिवार की काफी बदनामी होगी।
पीडिता ने तहरीर में आगे कहा कि आरोपियों के लगातार धमकी देने से परेशान होकर उसके द्वारा एसएसपी हरिद्वार, डीजी उत्तराखण्ड, आईजी गढवाल परिक्षेत्र, राज्य महिला आयोग उत्तराखण्ड, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही करने तथा न्याय दिलाने की गुहार लगाई। सिडकुल पुलिस ने उसको पूछताछ के लिए बुलाया गया।
आरोप हैं कि वह 28 मई 22 को सिडकुल थाने के लिए निकली तो बहादराबाद रास्ते में मनीष उसके पिता संदीप, शादाब पुत्र बाबू और देवेन्द्र ने रोक लिया। जिन्होंने उसके साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट कर शिकायत वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दी और देवेन्द्र ने उसका मोबाइल छीन कर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
