♦हत्यारोपी के पास से एक चाकू बरामद, घटना के बाद से चल रहा था फरार
♦पुलिस हत्याकांड में शामिल महिला समेत तीन को पूर्व में गिरफ्तार कर भेज चुकी जेल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने गोपाल की हत्या मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी हत्यारोपी को बीती रात क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल एक चाकू बरामद किया है। जबकि पुलिस हत्या कांड में शामिल महिला समेत तीन हत्यारोंपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं मंे मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली नगर पुलिस के मुताबिक पुलिस ने सूचना पर 17 सितम्बर 26 को एक अज्ञात पुरूष का शव दूधियाबंद बस्ती के समीप बिजली घर के पास जंगल से बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त गोपाल पुत्र उमा चरण निवासी नई बस्ती निकट आबकारी चौकी बिजनौर उ0प्र0 के रूप में हुई थी। एसएसपी के निर्देश पर हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमे गठित की गई। जिनको हत्या के खुलासे के सम्बंध में अलग-अलग टास्क दिये गये।
पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और लोगों से जानकारी जुटाते हुए 21 सितम्बर 26 और 3 अक्टूबर 26 को हत्या में शामिल महिला सहित तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें सुमन (काल्पनिक नाम) निवासी ग्राम मोमिनपुर दर्गाे भारेरा कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर, नरेंद्र पुत्र ओम प्रकाश निवासी उपरोक्त को मोतीचूर रेलवे स्टेशन, खड़खड़ी हरिद्वार से और गोविन्द पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोमिनपुर दर्गाे बिजनौर उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया था। जिन्होंने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि 16 सितम्बर 26 की रात्रि को मृतक गोपाल की गंगा किनारे बिजली घर के पास खाली जगह दुधीयाबंद के पास सह आरोपित गजराज कश्यप पुत्र रघुवीर कश्यप निवासी मोमिनपुर दर्गा कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर उ0प्र0 के साथ मिलकर हम चारो ने चापड व चाकू से हत्या की थी।
पुलिस के मुताबिक फरार हत्यारोपी गजराज कश्यप शातिर किस्म का अपराधी हैं जोकि घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। एसएसपी की ओर से फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम की घोषणा की गई थी। पुलिस टीमे फरार इनामी की लगातार तलाश में जुटी रही। इसी दौरान पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर फरार इनामी हत्यारोपी को बीती देर रात चंडीचौक हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल एक चाकू बरामद किया। पुलिस ने फरार इनामी हत्यारोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।



