♦नशे की लत को पूरा करने के लिए कर रहा था चोरी, 05 बहादराबाद से की थी चोरी
♦पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की पांच बाइकों के सम्बंध में जानकारी जुटाने का रही प्रयास
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान बाइक चोर ने खुलासा किया कि वह अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से चोरी की कुल 10 बाइके बरामद की है। जिनमें पांच बाइकों को आरोपी ने बहादराबाद क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस शेष अन्य बाइकों के सम्बंध में आरोपी से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले मे जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बहादराबाद पुलिस बीती शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान लोहे के पुल के पास गंगनहर की ओर जंगल की ओर जाने वाले मार्ग से एक संदिग्ध बाइक सवार को रोक कर पूछताछ करते हुए बाइक के कागजात मांगे गये। जिसपर बाइक सवार सकपका गया और उसने जानकारी दी कि उसने बाइक को आराध्या नर्सिग होम बहादराबाद से चोरी की है। पुलिस ने बाइक सवार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम दीपक पुत्र सुंदर लाल निवासी ग्राम तेलीवाला रसूलपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया किया कि वह स्मैक की लत को पूरा करने के लिए बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता है।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने जानकारी दी कि उसके पास चोरी की ओर बाइक मौजूद है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही गंगनहर जंगल में झाडियों में छुपाकर रखी गई चोरी की 09 बाइके ओर बरामद की। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 10 चोरी की बाइके बरामद की। जिनमें 05 बाइके बहादराबाद क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिनके सम्बंध में मुकदमा दर्ज है। पुलिस शेष पांच अन्य बाइकों के सम्बंध में आरोपी से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दियां



