अलग-अलग कमरों से तीन जोड़े पकड़े, पूछताछ के बाद प्रेमी निकलने पर छोडा
लाॅज मालिक के खिलाफ किया पुलिस ने दस हजार का चालान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ऋषि्कुल तिराहे के पास स्थित दो चर्चित लाॅजों में लम्बे समय से सैक्स रेक्ट संचालित किये जाने की शिकायते पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने रविवार की सुबह लोगों की शिकायत पर एक लाॅज दक्ष में छापा मारकर तीन जोड़ों को पकड लिया। बताया जा रहा हैं कि मामले को निपटाने का प्रयास वहां पहुंचकर एक भाजपा नेता द्वारा किया गया। लेकिन पुलिस के तेवर देखकर उसको वहां से खिसकना पड़ा। पुलिस जोड़़ों सहित लाॅज मालिक को मायापुर चौकी लेकर पहुंची। जहां पर पूछताछ के बाद जोडे प्रेमी पाये जाने पर उनको छोड दिया गया। लेकिन पुलिस ने लाॅज मालिक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत दस हजार के चालान की कार्यवाही करते हुए चेतवानी देकर छोड दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर पुलिस को ऋषि्कुल तिराहे के पास स्थित चर्चित दो लाॅजों में सैक्स रेक्ट संचालित किये जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। लेकिन कोई पुख्ता जानकारी न होने पर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही थी। बताया जा रहा हैं कि दोनों चर्चित लाॅजों में चल रहे सैक्स रेक्ट को लेकर स्थानीय काॅलोनीवासी बेहद परेशान थे। जिनका मनना हैं कि काॅलोनी में स्थित दोनों लाॅजों में चल रहे अवैध् ध्ंधें से उनको भारी परेशान उठानी पड़ रही है। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने रविवार को काॅलोनीवासियों की शिकायत पर एक लाॅज दक्ष पर सुबह छापा मारकर अलग-अलग कमरों से तीन जोड़ों को पकड लिया। जिसकी जानकारी काॅलोनी में आग की तरह फैल गयी। पुलिस की इस कार्यवाही से काॅलोनीवासियों ने खुशी जाहिर कर कहते हुए पाये गये, अच्छा हुआ अब लगाम लगेगी इन ध्ंधेंबाजों पर। बताया जा रहा हैं कि मामले को निपटाने का प्रयास एक भाजपा नेता द्वारा किया गया। लेकिन पुलिस के तेवर देखते हुए उसको वहां से खिसकना पड़ा। पुलिस जोड़ों सहित लाॅज मालिक को पकड कर मायापुर चौकी ले जाया गया। जहां पर पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि दबोचे गये जोड़ो का सैक्स रेक्ट से कोई सम्बंध् नहीं हैं बल्कि व प्रेमी जोडे हैं और एक दूसरे को पहले से जानते है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों जोड़ों को छोड दिया। लेकिन पुलिस ने लाॅज मालिक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत दस हजार का चालान करते हुए चेतावनी देकर छोड दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के अनुसार एक लाॅज में लोगों की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर तीन जोड़ों को पकडा था। जिनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि तीनों जोडे एक-दूसरे को लम्बे समय से जानते हैं और प्रेमी है। इसलिए उनको पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। लेकिन लाॅज मालिक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत दस हजार का चालान करते हुए चेतावनी देकर छोड दिया।
