खाना बनाते समय हुआ था बेहोश, अस्पताल में दम तोडा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। संदिग्ध् परिस्थितियों में एक युवक की खाना बनाते समय अचानक बेहोश हो गया। जिसको उपचार के लिए कनखल स्थित बंगाली अस्पताल ले जाया गया। जहां पर युवक ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम एक युवक अक्षय पुत्रा अजय पाल उम्र करीब 18 वर्ष निवासी मिलिक सुल्तान नवाबगंज फरूखाबाद यूपी हाल निवासी घास मण्डी ज्वालापुर कमरे पर खाना बना रहा था कि इसी दौरान अचानक बेहोश हो गया। जिसकी जानकारी तब हुई जब मकान मालिक का सात साल का बच्चा धुमता हुए उस कमरे के आगे से गुजरा। जिसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिन्होंने युवक के पिता को मामले की जानकारी दी गयी। जिन्होंने बेहोश युवक को उपचार के लिए कनखल स्थित बंगाली अस्पताल ले जाया गया। जहां पर युवक ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। सूचना पर ज्वालापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया। बताया जा रहा हैं कि बाप-बेटे कोतवाली ज्वालापुर के समीप हिन्दुस्तान ट्रांसपोट में मजदूरी करते थे। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक योगेश देव के अनुसार बीती शाम अचानक एक युवक खाना बनाते समय बेहोश हो गया। जिसको परिजन उपचार के लिए कनखल स्थित बंगाली अस्पताल ले गये। जहां पर युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी।
