मामला थाने पहुंचने पर निकला लेनदेन का, दोनों पक्षों में हुआ समझौता
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दो बाइक सवार महिला सहित पांच लोगों पर ट्रेवल्स कर्मी का दिनदहाडे तमंचे की नोक पर उठा ले जाने प्रयास के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। लेकिन आसपास के लोगों की मुस्तैदी के चलते नाकाम रहे और एक युवक को दबोच लिया। जबकि चार भाग निकालने में कामयाब रहे। जिसको पकड़ कर मायापुर चौकी ले जाया गया। जहां पुलिस द्वारा पूछताछ पर मामला लेनदेन का निकला। लेकिन किसी ओर से कोई शिकायत न मिलने पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं है। बताया जा रहा हैं कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत शिवमूर्ति गली में एक ट्रेवल्स कार्यालय पर कार्यरत कर्मी ईशू पुत्र लोकनाथ निवासी शांतिपुरम काॅलोनी जगजीतपुर कनखल के पास ट्रेवल्स कार्यालय पर रविवार की दोपहर को एक बुलट व एक बाइक पर महिला सहित पांच लोग पहुंचे। आरोप हैं कि जिन्होंने तमंचे की नोक पर कर्मी ईशू को उठाकर ले जाने का प्रयास किया। जिसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। जिन्होंने एक युवक को दबोच लिया। जबकि महिला सहित चार लोग भाग निकलने में कामयाब रहे। शिवमूर्ति के लोग दबोचे गये युवक को पकड़कर मायापुर चौकी ले गये। पुलिस के पूछताछ पर मामला लेनदेन का निकला। बताया जा रहा हैं कि ट्रेवल्स कर्मी ईशू ने 6-7 माह पूर्व ब्रहा्रपुरी की एक महिला एजेंट के माध्यम से ज्वालापुर निवासी एक फाईनेंसर से 40 हजार रूपये ब्याज पर लिए थे। लेकिन एजेंट ने उसके हाथ में 23 हजार देते हुए कहा कि बाकि कमीशन था। ईशू को पैसो की अधिक जरूरत थी इसलिए उसने चुपचाप पैसे रख लिए। बताया जा रहा हैं कि ईशू के पास दो माह कि किश्त रूक गयी। जिसपर फाईनेंसर के लोग 15-20 दिन पूर्व उसको उठाकर ब्रहा्रपुरी ले गये। जब मामले की जानकारी उसके साथियों को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर एक माह कि किश्त देकर उसको छुड़ा लिया। बताया जा रहा हैं कि एक किश्त के रूक जाने पर आज फाईनेंसर के लोग बुलट व बाइक पर महिला एजेंट सहित पांच लोग ट्रेवल्स कार्यालय पर पहुंचे। और किश्त को लेकर विवाद हो गया। आरोप हैं कि फाईनेंसर के लोगों ने तमंचे की नोक पर उसको अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। लेकिन उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। जिसको देखकर महिला सहित चार लोग भाग निकले। लेकिन एक युवक को लोगों ने दबोच लिया और उसको मायापुर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ज्वालापुर निवासी फाईनेंसर को चौकी बुलाकर पूछताछ की और मामले की जानकारी दी गयी। जब दूसरे पक्ष से मामले की पुष्टि की गयी तो उसने भी ब्याज पर पैसे लेने की बात कबूली है। लेकिन किसी की तरपफ से भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गयी है। बताया जा रहा हैं कि दोनों पक्षों के मौजिज लोग की मौजूदगी में चैकी में ही समझौता हो गया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के अनुसार एक ट्रेवल्स कर्मी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उसको तमंचे की नोक पर उठाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन जब मामले की जांच की गयी तो पता चला कि मामला लेनदेन का है। दोनों पक्ष के मौजिज की मौजूदगी में समझौता हो गया और शिकायत करने से इंकार कर दिया।
