
सप्त़़ऋषि मण्डल पदाधिकारियों ने मनाया जीत का जश्न
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। देश में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर भाजपाईयों में उत्साह थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के भीतर भाजपाईयों द्वारा जमकर खुशियां मनाते हुए मिठाई बांटी जा रही है।
इसी क्रम में सप्त़़ऋषि मण्डल के भाजपा दाधिकारियों ने देश में दोबारा मोदी की सरकार बनने तथा हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी डाॅ. रमेश पोखरियांल निशंक की भारी मतों से जीत से गद्गद होेकर जश्न मनाया। भाजपा दाधिकारियों सहित कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा व मोदी के समर्थन में नारे लगाते हुए खुशियां मनायी। इस मौके पर सप्त़़ऋषि मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र तिवारी व महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्षा पूनम मखीजा ने सयुंक्त रूप से देश की जनता का आभार व्यक्त करते मोदी व निशंक को बधाई देते हुए कहा कि आजादी के बाद अगर किसी पार्टी ने देश को विकास के शिखर पर पहुंचकर दुनिया में सम्मान दिलाया हैं तो वह मोदी सरकार है। देश की जनता ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में दोबारा भारी सीटों से जीत हासिल करा कर जता दिया हैं कि भाजपा सरकार ही देश के विकास और देश के दुश्मनों को उनके घर में घुसकर अगर मात दे सकता है, तो वह मोदी जी ही है। मोदी की दोबारा सरकार बनने पर पूरा देश खुशी मना रहा हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष रिंकी सिंह ने कहा कि देश की जनता ने दोबारा मोदी सरकार पर विश्वास जताते हुए फिर से उनको देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारी संख्या में भाजपा प्रत्याशियों को जीता दिया है। जिस तरिके से मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो ओछे हथकंडे अपनाये उसका जबाव देश की जनता ने दे दिया है। उत्तराखण्ड की जनता ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा केे प्रत्याशियों को बम्पर मतों से जीता कर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को उसकी औकात दिखा दी है। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री तरूण नैय्यर पूरन पाण्डे सहित आदि मौजूद थे।