केन्द्रीय मंत्री गड़करी करेेगें रिंग रोड़ सहित कई कार्यो का शिनालान्य व लोकार्पण
पांच वर्षो में 25 हजार करोड़ के विकास कार्य किये
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार के इतिहास में जो काम पचास वर्षो में नहीं हुआ, वो काम पांच वर्षो में कर दिखाया। हरिद्वार में 25 हजार करोड़ के विकास कार्य कराये गये है, जिनमें कुछ कार्य स्वीकृत हो चुके हैं या फिर निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही हरिद्वार के सम्बंध में संसद में सब से अधिक प्रश्न उठाने की भी उपस्थिति उन्होंने दर्ज करायी है। इतना ही नहीं संसद में एक सौ घण्टे का भाषण देने का रिकार्ड भी उन्होंने कायम किया है, हरिद्वार के लिए कल एक बड़ा दिन लेकर आने वाला हैं जब केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राज मार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी कई विकास कार्याें का शिलान्यास व उद्घाटन करेगें। इस बात की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डाॅ. रमेश पोखरियांल निशंक ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पांच वर्षो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याण योजना के तहत हरिद्वार में फ्री गैस कनैक्शन, विद्युत कनैक्शन, प्रधानमंत्री मुद्रा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि योजनाओं से हरिद्वार में पांच लाख से अधिक लोगों को सीधे-सीधे लाभ पहुंचाया है। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री विवेकाधीन कोष से करीब 25 करोड देकर लोगों की जान बचायी है। श्री निशंक ने कहा कि उनके सांसद काल में उनके कार्यकाल पर कोई उंगली नहीं उठा सकता, चाहे उनको कोई विरोधी ही क्यों न हो। उन्होंने अपने कार्यकाल में ईमानदारी के साथ अपने जिम्मेदारियों को निभाया है। केन्द्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी कल हरिद्वार पहुंचकर ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 3,650 करोड़ की लागत से बनने वाले पचास किलो मीटर लम्बा रिंग रोड़ का शिलान्यास करेगें। साथ ही कई ओर शिलान्यास व उद्घाटन भी किये जाएगे। जिनमें 93 करोड की लागत से बनने वाले बिहारीगढ, रोशनाबाद, हरिद्वार, लक्सर, पुरकाजी राजमार्ग है। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी उन तीन पुलों का लोकार्पण करेगें, जिनका निर्माण 40 करोड लागत से किया गया है। साथ ही मायापुर के 1 किलो मीटर लम्बे पुल का भी लोकार्पण किया जाएगा। बिजनौर, नजीवाबाद आदि को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास भी किया जाएगा, जोकि 827 करोड़ की लागत से तैयार होगा, इसके साथ ही रूड़की, छुटमलपुर आदि शहरों को जोड़ने वाले सड़क का शिलान्यास होगा, जोकि 942 करोड़ की लागत से तैयार होगा। उन्होंने बताया कि केएफडब्लू के 12 सौ करोड़ की परियोजना हैं जिसका भी शिलान्यास केन्द्रीय मंत्री द्वारा किया जाएगा। हरिद्वार में 380 और ऋषिकेश में 320 किलोमीटर का सीवर नेटवर्क बिछाया जाना हैं उसका भी शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही 60 करोड़ की लागते से 16, 17 पम्पिंग स्टेशन जिनका नवीकरण किया गया हैं, उसका उद्घाटन किया जाएगा। वहीं चण्डीघाट पर 70 करोड़ की लागत से बने विशाल गंगा घाट का उद्घाटन भी किया जाएगा। सांसद निशंक ने बताया कि 40 करोड़ की स्वीकृति हरकी पौड़ी के लिए सीएसएफ फंण्ड से करायी गयी हैं। जिससे हरकी पौड़ी का विकास कराया जाएगा, जिसमें देश-विदेश में बैठे करोड़ों श्रद्धालु सीधे हरकी पौड़ी आरती का प्रसारण लाइव देख सकेेगें साथ ही हरकी पौड़ी क्षेत्र का सौंर्दयकरण में लेंजर का भी इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे हरकी पौड़ी छठा देखते बने। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के इतिहास में पहली बार विकास की बड़ी शिलान्यास रखी जा रही है। प्रेसवार्ता के दौरान लोकसभा चुनाव संयोजक अश्वनी कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि, देवेन्द्र मनवाल, विरेन्द्र तिवारी, विकास तिवारी, आशु चौधरी, आशीष झा आदि नेता मौजूद थे।
