
सैकड़ों लोगों ने दी शहीद मेजर को अन्तिम विदाई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शहीद मेजर विभूति ढौडियाल का आज खड़खड़ी शमशान घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार कर दिया गया। शहीद मेजर विभूति ढौडियाल का पार्थिव शरीर जैसे ही खड़खड़ी शमशान घाट पर पहुंचा। जहां पर उनके अन्तिम दर्शन व श्रद्धाजलि देने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, मेजर विभूति ढौडियाल अमर रहे आदि नारे लगाये। शहीद मेजर विभूति ढौडियाल कोे जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित उमड़े जन सैैलाब ने नम आखों से अन्तिम विदाई दी। बताते चले कि पुलवामा में आतंकवादियों से मुठभेड के दौरान मेजर विभूति ढौडियाल शहीद हो गये थे। शहीद देहरादून के रहने वाले थे, जिनके शहीद होने की खबर मिलते ही उत्तराखण्ड में शौक की लहर दौड़ गयी। अब तक आतंकवाद हमले में उत्तराखण्ड के चार जवान शहीद हो चुके है। शहीद मेजर विभूति ढौडियाल का मंगलवार को पार्थिव शरीर हरिद्वार खड़खड़ी शमशान घाट लाया गया। जहां पर पहले से पलके बिछाये अपने युद्धा शहीद मेजर विभूति ढौडियाल के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे शहर के सैकड़ो लोगों ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, मेजर ढौडियाल अमर रहे के नारों से शमशान घाट गुंज गया। सैकड़ो लोगों ने शहीद मेजर विभूति ढौडियाल के पार्थिव शरीर पर पुष्पों से उनको अपनी श्रद्धाजलि दी। वहीं उत्तराखण्ड केबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, देहरादून मेयर सुनील गामा, हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा, अम्बरीष कुमार, संजय पालीवाल, सतपाल ब्रहा्रचारी, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, विकास तिवारी, एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी, यातायात एवं क्राइम एसपी मंजू नाथ टीसी, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट जगदीश लाल आदि ने श्रद्धाजलि आर्पित की। शहीद मेजर विभूति ढौडियाल के पार्थिव शरीर को उनके चाचा जगदीश प्रसाद ढौडियाल ने मुखग्नि दी।
