
तीसरा बिजनौर में करता था हलवाई का काम,
कप्तान ने दिया खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार का ईनाम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने चैंकिग के दौरान दो बाइकों पर सवार तीन बाइक चोरों को गिरफ्रतार करने में सफलता हासिल की है। जिनकी निशानदेही से पुलिस ने एक दर्जन चोरी की बाइके बरामद की है। जिनको चोरों ने हरिद्वार सहित अन्य शहरों से चोरी करना कबूल किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने तथा उनका अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। इस बात खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी ने बुधवार को ज्वालापुर कोतवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि ज्वालापुर पुलिस बीती शाम क्षेत्र में चैंकिग अभियान पर थी कि इसी दौरान हरिलोक तिराह पर चैकिंग के दौरान दो बाइकों पर तीन युवक आते नजर आये। जिसपर शक होने पर पुलिस टीम ने उनको रूकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवारों ने बाइकों को पीछे की ओर मोड़कर सराय बाईपास मार्ग की ओर दौड़ा दी। जिसका पुलिस टीम का शक ओर गहरा गया। पुलिस टीम ने उनका पीछा कर दोनों बाइक सवार तीनों बदमाशों को दबोच लिया और कोतवाली लाकर पूछताछ की गयी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम शिवम पुत्र मुन्ना लाल मिश्रा निवासी संजय नगर इज्जतनगर बरेली यूपी हाल निवासी रावली महदूद सिड़कुल, राम नारायण सैनी पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम रायपुर मलूक धामपुर बिजनौर हाल निवासी रावली महदूद सिड़कुल और नपेन्द्र पुत्र नन्हे सिंह निवासी ग्राम रायपुर मलूक बिजनौर यूपी बताते हुए खुलासा किया कि शिवम और रामनारायण सिड़कुल स्थित फैक्ट्री में काम करते हैं जबकि तीसरा नपेन्द्र बिजनौर में हलवाई का काम करता है। लेकिन कमाई से उनका घर का खर्च नहीं चल पाता था, इसलिए वह सार्वजनिक स्थलों पर खड़ी बाइकों की चोरी करने की वारदात को अंजाम देने लगे। एसएसपी ने बताया कि पुुलिस ने आरोपियों की निशानेही से एक दर्जन बाइके बरामद की है। जिनको हरिद्वार सहित अन्य शहरों से चोरी करना कबूल किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करते हुए अन्य घटनाओं का पर्दाफाश करने का प्रयास कर रही है। वही उनके अपराध्कि इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाइक चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार का ईनाम देने की घोषणा की गयी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सदर आदि मौजूद थे।
