अशोक वर्मा/ हरीश संतवानी
हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर में शिव क्लीनिक के फाउंडर डॉ विरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में साढ़े पांच सौ से ज्यादा गरीब मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित करी। शिविर में एम डी मेडिसिन डॉ मोहित वर्मा, डॉ शिवम वर्मा, दन्त चिकित्सक, डॉ भूषण, डॉ प्रयास वर्मा, एवं डॉ बरखा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने निःशुल्क चिकित्सा कैम्प की सराहना करते हुए कहा डॉ वीरेंद्र वर्मा सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता करते है अन्य लोगो को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।शिव मूर्ति पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर कैम्प की जानकारी देते हुए मेडिकल प्रेक्टिशनर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र वर्मा ने बताया शिविर में साढ़े पांच सौ से ज्यादा मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। गरीब जरूरतमन्द लोगो की समय समय पर इमदाद करने वाले डॉ वीरेंद्र वर्मा ने बताया नगर के पुराने मोहल्ले, मुस्लिम बाहुल्य एवं मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगो मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना चिकित्सा शिविर का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कैम्प में लगभग 70 मरीजो के फेपड़ो की जांच 60 मरीजो की ई सी जी, 75 मरीजों का दन्त परीक्षण, 150 मरीजो की शुगर जांच के अलावा दमा, खासी, बुखार, जुकाम, बवासीर, नाक, कान—गला एवं अन्य रोगों से पीडित लोगों का उपचार कर दवा वितरित की गयी।
