अचानक दोस्त की लाईसेंसी पिस्टल से चली गोली
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दोस्त की पिस्टल से अचानक चली गोली से बीती रात एक केबल व्यवसाई घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घायल को उपचार के लिए कनखल के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार के लिए भर्ती कर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पिस्टल का लाईसेंस रद्द करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात केबल व्यवसाई सचिन शर्मा पुत्र राम कुमार शर्मा निवासी शारदा नगर कनखल और अमन शर्मा पुत्र मनोज निवासी कनखल कार से किसी काम के सिलसिले में बंगाली मोड कनखल पहुंचे। बताया जा रहा हैं कि कार मेें अमन शर्मा की लाईसेंसी पिस्टल रखी थी। जब दोनों कार से उतरे इसी वक्त अमन शर्मा के पिस्टल से अचानक चली गोली सचिन शर्मा के पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घायल सचिन शर्मा को उसका दोस्त अमन शर्मा उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गया। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने सचिन शर्मा को उपचार के लिए भर्ती कर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए पिस्टल के लाईसेंस रद्द करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं कि सचिन व अमन दोनों ही केबल व्यवसाय में पार्टनर है। कनखल थाना एसओ हरिओम राज चौहान के अनुसार बीती राज बंगाली मोड पर कार से उतरते समय केबल व्यवसाई सचिन शर्मा के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर उसका उपचार जारी है। लाईसेंसी पिस्टल घायल के दोस्त अमन शर्मा की है। पिस्टल रखने में लापरवाही बरतने को लेकर पिस्टल के लाईसेंस को रद्द करने की कार्यवाही की जा रही है।
