निगम अधिकारी पर बड़ी सरकार के दबाव में काम करने का आरोप
बिगडती शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्यवाही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शहर की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं चल रही है, व्यवस्था को बनाने में नगर निगम अधिकारी उसका सहयोग नहीं कर रहे है। मैने खुद सवा माह तक अपने निजी खर्चे पर सफाई व्यवस्था को बनाने का प्रयास किया है। लेकिन अधिकारियों को जो काम किया जाना हैं वह उसपर ध्यान न देकर केवल लघु व्यापारियों से पाॅलीथीन जब्त करने के साथ साथ उनका चलान करते हुए उनसे वसूली में जुटे है। जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। इस बात की जानकारी नगर निगम मेयर अनिता शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि शहर के नाले कूडे के अम्बार से अटे पड़े है। जिसके सम्बंध् में कई बार अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलवाते हुए सफाई व्यवस्था दुरूस्थ करने को कहा जा चुका है। मगर उसके बाद भी अधिकारी इस ओर कोई रूचि नहीं दिखा रहे है। इतना ही नहीं कोई अधिकारी उनके साथ निरीक्षण करने के लिए जाने के लिए भी तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सीधे-सीधे शहर की अनदेखी बडी सरकार के इशारे पर की जा रही है।कहा कि शहर में कितने सफाई कर्मी तैनात हैं और कहा-कहा कितने लगे है। इस बात की भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। इतना ही नहीं उनके द्वारा बडी सरकार के इशारे पर भाजपा पार्षदों को छोड़कर अन्य पार्षदों के कहने पर भी उनके क्षेत्र की पूरी उपेक्षा की जा रही है। तीर्थनगरी की स्थिति आज अधिकारियों की अनदेखी व भेदभाव नीति के चलते बदहाल बनी हुई है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि गली मौहल्लो में स्ट्रीट लाईट ठप्प पडी हैं उनके सम्बंध् में भी अधिकारियों को लिखा जा चुका हैं, मगर उसके बाद भी अधिकारी मौन बने हुए है। शहर की सफाई व्यवस्था अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते चौपट हो रही है। जबकि तीर्थनगरी विश्व विख्यात हैं जहां पर करोड़ों भक्तों का आगमन रहता हैं इसलिए यहां से देश-विदेश में एक अच्छा मैसेज जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शहर की सफाई व्यवस्था में सहयोग करे न करेें लेकिन किसी भी कीमत पर सफाई व्यवस्था को चौपट नहीं होने दिया जाएगा। शहर को सुन्दर व साफ रखा जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं में अच्छा मैसेज जाएगा। यदि व्यापारी भी शहर की सफाई व्यवस्था में उनका सहयोग करें तो उनके लिए शहर के चमकाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि गत दिनों अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरान दुकानों व मकानों के छज्जेें व आगे के हिस्सों को तोड़ा गया था। वह मलबा भी नाली व नालों में गिरा पड़ा है, उसको भी साफ नहीं किया गया है। उन्होंने सीधे-सीधे अधिकारियों को चेताया हैं कि यदि शहर की सफाई व्यवस्था व जनहित मामलों को अनदेखा किया जाएगा तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उनके द्वारा शासन व सरकार को अवगत कराया जा चुका है और मामले को विधानसभा में भी उठवाया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान पार्षद अनुज सिंह, राजीव भार्गव, विकास कुमार, पुनीत कुमार, सचिन अग्रवाल, अर्जुन चौहान, नेपाल सिंह, उदयवीर सिंह, जफर अब्बासी, पूर्व सभासद एवं वरिष्ठ काग्रेंसी नेता अशोक शर्मा, अमन गर्ग आदि मौजूद थे।
