



समाजसेवा कार्यो में निभा रहा साईं भक्त समाज अपनी भूमिका
अशोक वर्मा
हरिद्वार। साईं भक्त समाज ने बीती रात कडकडाती ठंड में सड़क किनारे पडे गरीब व बेसहरा लोगों कम्बल उड़ाये। समाज हमेशा समाजसेवा कार्यो में अपना योगदान देता आ रहा है। सरकारी प्राईमरी स्कूल में गरीब बच्चों को बस्ते व किताबे का वितरण भी समय-समय पर कर रहा है। साईं भक्त समाज का कहना हैं कि उनका समाजसेवा का कार्य आगे भी जारी रहेगा। साईं भक्त समाज ने बीती रात कड़कड़ाती ठंड मेें सड़क किनारे व मैदान पर सो रहे गरीब व बेसहरा लोगों को कम्बल उड़ाये। समाज के द्वारा किये जा रहे परोपकार के दौरान कई गरीबों को तो पता ही नहीं चला, लेकिन कुछ गरीब जाग गये। जिन्होंने साई भक्त समाज से जुडे लोगों का आभार व्यक्त किया। साई भक्त समाज से जुडे हरीश संतवानी व विपूल अग्रवाल ने बताया कि समाज समय-समय पर समाजसेवा के कार्यो में अपनी भूमिका निभाता चला आ रहा है। समाज कड़कड़ाती ठंड में खुले मैदान सहित सड़क पर सो रहे गरीबों को कम्बल उड़ाने के साथ-साथ सरकारी प्राईमरी स्कूलों में गरीब बच्चों को किताबों सहित बैंग देने का कार्य भी कर रहा है। विजय अग्रवाल, मनोज सतंवानी व विष्णु पालीवाल ने कहा कि साई भक्त समाज हमेशा गरीबों के लिए कार्य कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।
