एक आरोपी गिरफ्रतार, शराब माफिया मौके से हुआ फरार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात मुखबिर की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने शराब माफिया का पीछा कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्रतार करते हुए कार से दस पेटी देशी बरामद की बरामद की है। जबकि शराब माफिया मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली एसएसआई हरपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे से इण्डिको कार में भारी मात्रा में शराब खड़खड़ी ले जायी जा रही है। सूचना पर एसएसआई द्वारा मामले की जानकारी रोड़ीबेल वाला चौकी को देते हुए फिल्डिग लगा दी। बताया जा रहा हैं कि जब बताये नम्बर की इण्डिको कार आती नजर आयी, पुलिस ने उसको रूकने का सकेंत दिया। जिसपर कार चालक ने कार को रोकने के बाजय कार की रफ्रतार तेज कर फरार होने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस ने कार का पीछा कर उसको रोड़ीबेल वाला में पकड़ लिया। लेकिन कार से उतर कर एक व्यक्ति फरार हो गया। जबकि कार चालक मेहरबान उर्फ सोनू पुत्र शाहिद निवासी मुण्डाखेड़ा खुर्द लक्सर को दबोच लिया। जिसने फरार होने वाले व्यक्ति का नाम रोहताश निवासी खड़खड़ी हरिद्वार बताया है। पुलिस ने कार से दस पेटी देशी शराब की बरामद की है। आरोपी चालक ने पुलिस को बताया कि शराब सुलतानपुर ठेके से लायी जा रही थी और रोहताश के ठिकाने खड़खड़ी पर उतरनी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए फरार माफिया की तलाश शुरू कर दी है।
