दोनों ओर से बलवे सहित अन्य धाराओं में मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पुलिस ने पार्षद मारपीट प्रकरण मामले में पार्षद की ओर से भी देर रात चार को नामजर्द करते हुए करीब एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जबकि पुलिस पहले की पार्षद सहित तीन नामजर्द के साथ-साथ तीस अज्ञात के खिलाफ बलवे सहित धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का मामला दर्ज कर चुकी हैं। पुलिस अब दोनों पक्षों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी गयी है। बताते चले कि रविवार की रात को चित्रा टाकिज की गली में कार को आगे-पीछे करने को लेकर हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष में पार्षद सहित आठ लोग घायल हो गये थे। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी गयी थीं, लेकिन शहर के मौजिजों के हस्तक्षेप के चलते मामले को सुलझाने का अश्वासन पुलिस को देते हुए मुकदमा दर्ज न करने का अनुरोध् किया था। लेकिन सोमवार को दूसरे पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर दोबारा पार्षद सहित अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए शिकायत की गयी थी। जिसपर पुलिस ने रात को देवेन्द्र सिंह पुत्र स्व. बलवीर सिंह की तहरीर पार्षद राजीव भार्गव, सार्थक कुकरेजा, कनिष्क अरोड़ा सहित अज्ञात 30 के खिलाफ बलवे सहित धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। जैसे ही इस बात की भनक दूसरे पक्ष को लगी तो वह भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने पार्षद राजीव भार्गव की तहरीर पर भी देर रात अर्जित बोरा, प्रभजोत सिंह, गगन दीप, आकाश सहित अज्ञात 11 लोगों के खिलाफ बलवे सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
